शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मौसंबी का जूस हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद?

None 2025-09-11 19:41:08
मौसंबी का जूस हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद?
मौसंबी का जूस हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद? फलों का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और बात जब भी फ्रूट जूस की आती है, तो ज्यादातर लोग मौसम्बी के जूस पसंद करते हैं। इसे कई लोग Sweet Lime के नाम से भी जानते हैं। मौसम्बी का जूस लो कैलोरी वाला होता है, जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जिसकी वजह से इसे पीना आपके लिए लाभकारी होगा। खासकर गर्मियों के मौसम में लोग मौसंबी के जूस को ज्यादा पसंद करते हैं। सेहतमंद जीवन जीने के लिए यह जरूरी है कि हम अपनी डाइट में हेल्दी नेचुरल चीजों को शामिल करें। ताजे फल और सब्जियां शरीर को न सिर्फ जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स प्रदान करते हैं, बल्कि हमें बीमारियों से भी बचाते हैं। ऐसे ही फलों में एक है मौसंबी, जिसे स्वीट लाइम भी कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में मौसंबी का जूस बेहद लोकप्रिय पेय बन जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। मौसंबी विटामिन C से भरपूर होती है और इसमें मौजूद नेचुरल जूस शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। यही कारण है कि बहुत से लोग मौसंबी के जूस को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं। कुछ लोग इसे वजन घटाने के लिए पीते हैं तो कुछ इसके स्वाद को पसंद करते हैं। मौसंबी के जूस के फायदे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना मौसंबी का जूस विटामिन सी से भरपूर है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से इस जूस का सेवन सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमणों से बॉडी को दूर रखने में मदद कर सकता है। पेट संबंधी समस्या न होना मौसंबी में प्राकृतिक एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो पेट को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप गैस, अपच या कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो जूस का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वजन कम करने में सहायक मौसंबी का जूस कैलोरी में कम और पोषक तत्वों में ज्यादा होता है। यह पेट को देर तक भरा हुआ रखता है, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इस जूस को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। स्किन के लिए फायदेमंद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और दाग-धब्बे कम करते हैं। लिवर को डिटॉक्स होना इसका डिटॉक्सिफाइंग प्रभाव लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है। निष्कर्ष मौसंबी का जूस शरीर को कई बीमारियों से बचाता है और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ इम्यूनिटी बुस्ट करता है, पाचन क्रिया सही करता है, पीलिया और गठिया रोग में फायदा पहुंचाता है, इत्यादि। मौसमी के जूस का सेवन कभी किया जा सकता है। भारत के कई स्थानों पर मौसमी की खेती की जाती है, जिसका लाभ आप अपने संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उठा सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर