गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कम समय और थोड़ी मेहनत से कैसे तैयार करें मिर्च का अचार?

None 2025-10-04 19:15:24
कम समय और थोड़ी मेहनत से कैसे तैयार करें मिर्च का अचार?
कम समय और थोड़ी मेहनत से कैसे तैयार करें मिर्च का अचार? भारतीय खाने की थाली में यदि अचार ना हो तो वह थाली अधूरी सी लगती है। भारत में ज्यादातर लोग अचार खाना पसंद करते हैं। इसी के साथ हमारे देश में विभिन्न प्रकार के अचार बनाए जाते हैं। जैसे आम का अचार, नींबू का अचार, मिर्च का अचार,लहसुन का अचार और आंवले का अचार आदि। कुछ लोग को तीखा खाना पसंद होता है तो वह अपनी भोजन की थाली में मिर्च का अचार रखते हैं, या यूं कहे कि वह मिर्च के अचार को खाना बेहद पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप सरल और कम टाइम में मिर्च का अचार कैसे तैयार कर सकते है। आईए हम आपको बताते हैं। भारतीय खाने की थाली को अचार के बिना अगर अधूरा कहा जाए तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। किसी के घर पर जाकर खाना हो या फिर किसी रेस्तरां या पार्टी फंक्शन में आपको अचार जरूर मिल जाएगा। ये खाने का स्वाद बढ़ाने में भी मदद करता है। खाने में स्वादिष्ट लगने वाले इस अचार को बनाने का प्रोसेस काफी लंबा होता है। क्योंकि अचार बनाने के लिए उसको धूप में दिखाना, मसाले पीसना और दिनभर की मेहनत जैसी झंझटें लोगों को इसे बनाने से पीछे हटा देती हैं। अगर आप अचार खाने के शौकीन हैं तो हमारे पास आपके लिए हैं हरी मिर्च का इंस्टेंट हरी मिर्च का अचार। इस अचार को आप दाल-चावल, पराठा या रोटी-सब्ज़ी के साथ खाएं — इसकी तीखी, खट्टी और चटपटी स्वाद हर एक बाइट में और मजा देगा। इस अचार की सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में ना तो ज्यादा समय लगता है बल्कि न ही धूप दिखाने की जरूरत पड़ती है। मिर्च का अचार बनाने की सामग्री हरी मिर्च (कम तीखी, मोटी वाली) – 250 ग्राम सरसों का तेल – आधा कप नींबू का रस – 4-5 बड़े चम्मच (इच्छानुसार) पीली सरसों (राई दाल) – 2 बड़े चम्मच सौंफ – 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच कलौंजी (मंगरैल) – 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार अचार बनाने की विधि सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लें और साफ़ कपड़े से पूरी तरह सुखा लें। मिर्च के डंठल हटा दें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें थोड़ी देर खुली हवा में रख दें या फिर एक पैन में हल्का सा गर्म कर लें। फिर गैस बंद कर दें और मिर्च को ठंडा होने दें। एक पैन में पीली सरसों, सौंफ और मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट भूनें. फिर इन्हें दरदरा पीस लें। एक बड़े बर्तन में कटी हुई मिर्च लें और उसमें ये दरदरे मसाले, कलौंजी, हल्दी पाउडर और नमक डालें। अब ऊपर से ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालें और सबको अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले मिर्च पर अच्छी तरह लिपट जाएं। चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं — इससे अचार में हल्की खटास और ज़ायका आ जाएगा। अचार को 1-2 घंटे ऐसे ही छोड़ दें ताकि मसाले अच्छे से घुल जाएं। इसके बाद आप इसे खाने के साथ परोस सकते हैं। अब इस तरह से आप कम समय में स्वादिष्ट मिर्च का अचार तैयार कर सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर