गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कैसी होगी मोदी कैबिनेट 3.0, कौन बन सकता है मंत्री आज शाम में खुलेंगे पत्ते

None • 2024-06-09 14:31:16
कैसी होगी मोदी कैबिनेट 3.0, कौन बन सकता है मंत्री आज शाम में खुलेंगे पत्ते

नेहरू के रिकॉर्ड के बराबरी करेंगे नरेंद्र मोदी

NDA के किस दल को मिल सकती है कितनी हिस्सेदारी

Written By Nasir Rana

नई दिल्ली, (Shah Times)। आज शाम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ के साथ ही वह लगातार तीसरी बार इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू ही लगातार तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने में सफल रहे हैं।

एनडीए की बैठक में घटक दलों और उनके सहयोगियों को तवज्जो दिए जाने के अंदाज़ से भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम का कयास लगाया जा रहा है।

मोदी कैबिनेट 3.0 में एनडीए के घटक दलों के सहयोगियों को जगह तो मिलेगी ही लेकिन बीजेपी के नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं क्योंकि पिछले मंत्रिमंडल में शामिल 20 मंत्री इस बार चुनाव हार गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी एनडीए प्रमुख के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंत्री परिषद के सदस्यों की सूची सौंप सकते हैं।
मंत्रियों की लिस्ट में किसका नाम होगा और किसे जगह न मिलने की आशंका है, इस पर अटकलों का बाज़ार गर्म है।

मीडिया में एनडीए के घटक दलों के दिग्गजों के नाम चल रहे हैं तो राजनीतिक विश्लेषक गठबंधन सरकार की ज़रूरतों और मजबूरियों के संदर्भ में अलग-अलग नाम पेश कर रहे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक़ तेलुगू देशम पार्टी के 16 सांसद चुनकर आए हैं। पार्टी को दो मंत्री पद मिल सकते हैं. पवन कल्याण की जन सेना (दो सांसद) को भी एक मंत्री पद मिल सकता है.

जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें श्रीकाकुलम के सांसद के राम मोहन नायुडू, गुंटुर के सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी और चित्तूर के सांसद डी. प्रसाद राव शामिल हैं।

नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के तीन सांसदों को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) को एक मंत्री पद मिल सकता है।

खबरों के मुताबिक़ जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह 'लल्लन' और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विश्वासपात्र संजय झा को कैबिनेट पद के लिए पसंदीदा माना जा रहा है। वही उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी को भी कैबिनेट या कम से कम स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया जाएगा। असल खबर तो शपथ लेने के बाद ही देश के सामने आएगी।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर