गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Punjab: फाजिल्का से लापता किसान कैसे पहुंच गया पाकिस्तान, अब अमृतपाल का होगा क्या ?

None 2025-07-01 17:41:00
Punjab: फाजिल्का से लापता किसान कैसे पहुंच गया पाकिस्तान, अब अमृतपाल का होगा क्या ?

Punjab: फाजिल्का से लापता किसान कैसे पहुंच गया पाकिस्तान

अब अमृतपाल का होगा क्या ?

  फाजिल्का (Shah Times): Punjab के फाजिल्का भारत पाकिस्तान सादकी सीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां से लापता एक किसान अमृतपाल सिंह गलती से पाकिस्तान पहुंच गया है। फाजिल्का के जलालाबाद के गांव खैरेके उताड़ का रहने वाला किसान अमृतपाल पाकिस्तान में मिला है। किसान नौ दिन से लापता था।

गलती से पहुंचा पाकिस्तान

परिवार का इकलौता बेटा अमृतपाल पाकिस्तान के एक पुलिस स्टेशन में मिला है। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में लिया और इसकी जानकारी भारतीय सीमा सुरक्षा बल को दी है। बीएसएफ अधिकारियों ने अमृतपाल के परिवार को उनके बेटे की सूचना दी है। अमृतपाल 21 जून को सीमा सुरक्षा बल की बीओपी राणा पोस्ट के पास फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-223 पार किसान खेती करने के लिए गया था, उसी दिन से वह लापता हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को पाकिस्तानी रेंजर्स उठाकर ले गए हैं। इस संबंधी बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की, उसमें पाक रेंजर्स ने कहा था उनके पास किसान नहीं है। नियमानुसार फेंसिंग पार जाते समय बीएसएफ किसानों का पहचान पत्र गेट पर जमा कर लेती है और वापस लौटने पर ही देती है। उक्त किसान अमृतपाल फेंसिंग पार खेती करने गया था लेकिन वहां से लौटा नहीं था और पहचान पत्र बीएसएफ के पास ही था।

गेट नंबर 223 से पहुंचा पाकिस्तान

किसान अमृतपाल सिंह के पिता जगराज सिंह वासी खैरेके उताड़ ने बताया कि उनके पास लगभग साढ़े आठ एकड़ जमीन है, जो बीओपी राणा पोस्ट और गेट नंबर-223 के अधीन, तारबंदी के भीतर स्थित है। वे पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। 21 जून की दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा अमृतपाल सिंह खेत में काम करने गया था।

दो दिन से चल रहा था सर्च अभियान

बीएसएफ ने अगले दिन अमृतपाल की खोज के लिए फेंसिंग पार खेतों में लंबी सर्च चलाई लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। खेतों की मिट्टी में अमृतपाल के पैरों के निशान पाकिस्तान की ओर जाते मिले थे। घटना वाले दिन रात करीब 11 बजे तक बीएसएफ के कमांडेंट स्तर के अधिकारी पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क कर रहे थे, लेकिन ज्यादा देर होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया था। अगले दिन करीब शाम 4 बजे भारत-पाक अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर