शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक ने देश में आम चुनाव कराने का किया ऐलान 

None 2024-05-23 13:40:58
ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक ने देश में आम चुनाव कराने का किया ऐलान 

ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा , “आज मैंने संसद को भंग करने का अनुरोध महामहिम सम्राट से किया। महामहिम ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। देश में 04 जुलाई को आम चुनाव होंगे।

लंदन, (Shah Times)  । ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक ने आगामी चार जुलाई को देश में आम चुनाव कराये जाने की घोषणा की है।

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा , “आज मैंने संसद को भंग करने का अनुरोध महामहिम सम्राट से किया। महामहिम ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। देश में 04 जुलाई को आम चुनाव होंगे।”प्रधानमंत्री की घोषणा नए आर्थिक आंकड़ों के आने के कुछ घंटों बाद हुई है जिससे पता चलता है कि देश में मुद्रास्फीति तेजी से गिरकर 2.3 प्रतिशत हो गई है, जो लगभग तीन वर्षों में सबसे निचला स्तर पर है।

 सत्तारुढ़ कंजर्वेटिव पार्टी इसे एक सुखद उपलब्धि मान रही है।जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री की पांच प्रतिज्ञाओं में मुद्रास्फीति को आधा करना शामिल था, जो 2022 के अंत में 11 प्रतिशत हो गया था।श्री सुनक ने कहा कि नवीनतम आंकड़े अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख क्षण को चिह्नित करते हैं और उज्जवल भविष्य दिखलाते हैं।

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि यह एक ऐसा क्षण है जिसकी देश को आवश्यकता है और वह इसका इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि “देश का भविष्य आपके हाथों में है। एक साथ मिलकर हम अराजकता को रोक सकते हैं, भविष्य सकते हैं और देश का पुनर्निर्माण शुरू कर सकते हैं और अपने देश को बदल सकते हैं।

”लिबरल डेमोक्रेट्स के नेता एड डेवी ने कहा कि यह सरकार संपर्क से बाहर है। इसके पास बहाने नहीं हैं और यह समय से बाहर है और इस कंजर्वेटिव सरकार को कार्यालय से बाहर करने का समय आ गया है।ब्रिटिश संसद 30 मई को औपचारिक रूप से भंग हो जाएगी, और चुनावी अभियान 04 जुलाई को मतदान के दिन तक चलेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर