गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 72059.02 ▼ -0.8%
BITCOIN $82800 ▼ -1.76%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

मेरठ के रिहायशी इलाके में फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 4 की मौत कई जख्मी

None • 2023-10-17 11:35:34
मेरठ के रिहायशी इलाके में फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 4 की मौत कई जख्मी

मेरठ । जिला अधिकारी ने साफ तौर पर पटाखा फैक्ट्री होने की बात से इनकार किया है।
उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ (Meerut) में सुबह साबुन फैक्ट्री (soap factory) में जबरदस्त धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई।

इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और रेस्क्यू टीम (Rescue team) मौजूद है।

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1714165642151243981?t=764RuPQ8XYSKqJ0RU-sC3A&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

बता दें कि पूरा मामला मेरठ के लोहियानगर (Lohiyanagar of Meerut) इलाके का है। जहां रिहायशी इलाके में साबुन फैक्ट्री (soap factory) की जा रही थी। आज तड़के सुबह जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री संचालित हो रही थी उसमें विस्फोट हो गया। जिसके चलते पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। हादसे के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया. धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

बिल्डिंग के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए. सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबे से करीब दर्जन भर लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब तक चार लोगों को मृत घोषित किया जा चुका है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बिल्डिंग में साबुन बनाने की मशीनें और साबुन स्टॉक आदि के रखे होने की बात सामने आई है। लेकिन स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि यहां साबुन फैक्ट्री के आड़ में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। फ़िलहाल, जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। मेरठ जिला अधिकारी ने साफ तौर पर पटाखा फैक्ट्री होने की बात से इनकार किया है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर