गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर राज्यसभा में भारी शोरगुल

None 2024-02-10 14:23:26
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर राज्यसभा में भारी शोरगुल

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने के जिक्र करने पर राज्यसभा में शनिवार को भारी शोरगुल हुआ।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन में आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी का नाम पुकारा। चौधरी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का उल्लेख करते हुए कहा कि चौधरी साहब को भारत रत्न देने से गांव-गांव में दिवाली मनाई जा रही है और देश भर के किसानों में खुशी की लहर है। इस पर कांग्रेस के सदस्यों ने उन पर टिप्पणियां करनी आरंभ कर दी।

कांग्रेस के जय राम रमेश ने जयंत चौधरी पर एक टिप्पणी की। इससे सदन में शोरगुल होने लगा।सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जयंत चौधरी को किस नियम के तहत बोलने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने सभापति पर मनमानी तरीके से सदन चलाने के आप भी लगाए। इससे सभापति और खड़गे के बीच की बहस हुई। केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रुपाला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को सम्मान देना कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। उसे किसान पुत्र का सम्मान रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सभापति पर उंगली उठा रहे हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

रूपाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सम्मान देश के किसानों का सम्मान है लेकिन चौधरी चरण सिंह की सरकार गिराने वाली कांग्रेस को यह पसंद नहीं आ रहा है। सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करना गर्व की बात है। भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सिर्फ पी वी नरसिम्हा राव को सम्मान नहीं दिया।

धनखड़ ने कहा कि सदन में किसानों का अपमान हो रहा है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने जय राम रमेश से कहा कि आपके साथ कुछ गड़बड़ है। एक अन्य सदस्य को संबोधित करते हुए कहा कि आप कमांडो की तरह बोल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जयंत चौधरी को फिर से बोलने की अनुमति दी।

जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह चुनाव और चुनावी गठजोड़ की राजनीति से परे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने पर ग्रामीण युवा, किसान और मजदूर वर्ग को प्रेरणा मिलेगी । तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदू शेखर राय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर सदन में विवाद होना दुखद है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को किसी भी मुद्दे पर बोलने की अनुमति देना सभापति का विशेषाधिकार है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर