शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमेरिका में बेरिल तूफान ने जमकर बरपाया कहर

None 2024-07-09 22:05:28
अमेरिका में बेरिल तूफान ने जमकर बरपाया कहर

नेशनल हरिकेन सेंटर ने जानकारी दी की बेरिल तूफान ने श्रेणी-एक के तूफान के रूप में माटागोर्डा के पास दस्तक दी

Texas,(Shah Times) । अमेरिका के टेक्सास में बेरिल तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। तूफान की चपेट में आने से चार लोगों की मौत होने की सूचना भी मिल रही है। ओर कई लाख घरों से बिजली भी गुल है।

दरअसल अमेरिका के टेक्सास प्रांत में तूफान ‘बेरिल’ ने तबाही मचा दी है। शक्तिशाली तूफान ‘बेरिल’ की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। तूफान की चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की मौत होने की ख़बर मिल रही हैं। तूफान कितना भयानक होगा इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब 30 लाख घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई है। 

नेशनल हरिकेन सेंटर ने जानकारी देते हुए बताया की बेरिल तूफान ने श्रेणी-एक के तूफान के रूप में माटागोर्डा के पास दस्तक दी। जिसके बाद स्कूलों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और वित्तीय संस्थानों को बंद कर दिया गया। 

मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्वी टेक्सास, पश्चिमी लुइसियाना और अरकांसस के कुछ हिस्सों में बाढ़, बारिश और तेज आंधी के आसार हैं। इस बीच घरों पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और बाढ़ के 

पानी में फंसने के कारण ह्यूस्टन पुलिस विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई। आग लगने की घटना में एक अन्य व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है। 

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से फिलहाल घर पर ही रहने की अपील की है। मेयर जॉन व्हिटमायर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, साफ आसमान को देखकर यह न समझें कि खतरा टल गया है। उन्होंने कहा, ‘परिस्थितियां अभी भी खतरनाक हैं। कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता हैं।

आपकों बता दें कि पिछले सप्ताह तूफान बेरिल ने जमैका, ग्रेनेडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में भारी तबाही मचाई थी, जहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। वर्तमान में तूफान, ह्यूस्टन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 70 मील की दूरी पर 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार और बुधवार को लोअर मिसिसिपी घाटी और फिर ओहियो घाटी की ओर तूफान बढ़ेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर