गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

तूफान यागी का कहर,141 की मौत 59 लापता

None • 2024-09-11 11:32:27
तूफान यागी का कहर,141 की मौत 59 लापता
मंत्रालय ने बताया कि  तूफान यागी के कहर से हो रही जान-माल की हानि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

हनोई, (शाह टाइम्स)। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार सुबह तक तूफान यागी तथा उसके कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से 141 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग लापता हैं। यह जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार रात पुष्टि की कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है।

राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज सुबह बताया कि राजधानी हनोई में रेड नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है और आज दोपहर इसके उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

केंद्र ने आज सुबह थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की। केंद्र ने उत्तर की नदियों में अत्यधिक बाढ़ का पानी होने की चेतावनी दी है।

केंद्र ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने का अनुमान है।

वियतनाम में तूफान 'यागी' कहर बरपा रहा है। वियतनाम के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ के बाद मंगलवार को छतों पर फंसे हजारों लोग सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते रहे। इस दौरान मरने वालों की संख्या 87 हो गई है। 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार तूफान की वजह से भारी बारिश के कारण दशकों में पहली बार बाढ़ आई है। उफनती और तेज बहती रेड नदी के किनारे वाले हिस्से जलमग्न हो गए हैं। लोगों को नावों में बैठकर अपना घर खाली करना पड़ा है। लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी वियतनाम में तूफान की वजह से एक पुल ढह गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 375 मीटर लंबे फोंग चाऊ पुल के ढहने के बाद मोटरबाइक और कार समेत कम से कम 10 वाहन रेड नदी में गिर गए। पुल के गिरने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि फू थो प्रांत में पुल कैसे ढह गया। वीडियों में एक ट्रक को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद 13 लोग लापता हैं। बचाव अभियान जारी है, पुल का एक हिस्सा सही सलामत नजर आ रहा है।

पुल ढहने की घटना ऐसे समय में हुई है जब वियतनाम में तूफान यागी का कहर जारी है। यही दशकों बाद इस क्षेत्र में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। शनिवार को आए इस तूफान ने कम से कम 64 लोगों की जान ले ली है, जबकि उत्तरी प्रांतों में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। पुल ढहने के अलावा, काओ बैंग प्रांत में भूस्खलन की चपेट में आने से 20 लोगों को ले जा रही एक यात्री बस नदी में बह गई। बचाव दल को भी भारी बारिश की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने आपातकालीन सहायता पैकेज की घोषणा की है। तूफान यागी ने उत्तरी वियतनाम के औद्योगिक केंद्रों में भी व्यवधान पैदा किया है, जिसमें कई कारखानों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है और गंभीर क्षति हुई है। लाखों घरों में बिजली गुल है और कई क्षेत्रों का फोन नेटवर्क कट गया है। तूफान के चलते कारखानों की छतें उखड़ गई हैं और भारी बारिश के कारण उत्पादन संयंत्रों में पानी भर जाने के कारण काम ठप हो गया है। वियतनाम मौसम विज्ञान एजेंसी ने बाढ़ और भूस्खलन के जोखिम की चेतावनी दी है, पिछले 48 घंटों में उत्तरी क्षेत्रों में 208 और 433 मिमी के बीच बारिश हुई है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर