गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

पति मुंबई लौटा, भोजपुरी एक्ट्रेस की बिहार में लटकती मिली लाश

None • 2024-04-28 11:57:29
पति मुंबई लौटा, भोजपुरी एक्ट्रेस की बिहार में लटकती मिली लाश

कुछ देर पहले क्या लिखा था!

परिजनों का कहना है कि शनिवार को अमृता देर से जगी। सबकुछ सामान्य था। उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया। इसके बाद उसकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली।

भागलपुर, (Shah Times) भागलपुर में भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय की लाश मिली है। आदमपुर इलाके के दिव्य धाम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में उसकी लाश पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से झूलती मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतार कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक की टीम को बुलाया। टीम आई और सारे साक्ष्य को इकट्ठा कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उसके मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि अमृता सुबह सवा 10 बजे अपने व्हाट्सऐप पर स्टेट्स लगाया था। इसमें लिखा था, "क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।"

हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी पुलिस इस स्टेट्स के जरिए मामले की पड़ताल कर रही है। सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि इस पूरे हाई प्रोफाइल मामले की पुलिस उच्च स्तरीय जांच करेगी। इसको लेकर एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर ली गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। बड़ा सवाल यह है कि भोजपुरी फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री की रहस्यमयी तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद मौत हो जाती है और वह काफी दिनों से डिप्रेशन वाला स्टेट्स डालती है। लेकिन, परिवार को इसकी भनक नहीं लगी।

खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म दीवानापन में काम कर चुकी है परिजनों का कहना है कि 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगडे से अमृता की शादी हुई थी। वह एनिमेशन का काम करता था। शादी के बाद दोनों में मुंबई में रहते थे। 12 अप्रैल को वह बड़ी बहन वीणा पांडेय की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 18 अप्रैल को शादी के बाद वह भागलपुर में ही रुक गई। लेकिन, उसका पति मुंबई लौट गया। शनिवार को अमृता देर से जगी। सबकुछ सामान्य था। उसने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया। इसके बाद उसकी फंदे से झूलती हुई लाश मिली। परिजनों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह काफी परेशान रहती थी। तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया। अमृता पांडे भोजपुरी के जाने-माने कलाकार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म दीवानापन में काम कर चुकी है और वह मीडिया सुर्खियों में भी रहती थी। परिवार वालों ने बताया कि 22 अप्रैल को उसकी बहन बिना की शादी थी जिसको लेकर वह भागलपुर आई थी।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर