गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आईसीसी रैकिंग: शुभमन गिल बल्लेबाजी में और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी में शीर्ष पर

None 2023-11-08 15:37:49
आईसीसी रैकिंग: शुभमन गिल बल्लेबाजी में और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी में शीर्ष पर

दुबई । भारत के दिग्गज बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैकिंग (ICC's latest rankings) में शीर्ष पर पहुंच गये।

भारत के शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को पछाड़ते हुए 830 अंक के साथ पहली रैकिंग हासिल की है। विराट कोहली (Virat Kohli) भी अब चौथे नंबर पर और रोहित शर्मा छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को 709 अंक के साथ एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान पहुंच गये है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 694 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

आईसीसी की ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में शुभमल गिल (Shubman Gill) के बाद, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) 824 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गये हैं। तीसरे नंबर पर 771 अंकों के दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक (Quinton dekock) है। जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) 770 अंकों के साथ इस वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाकर आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में बड़ी छलांग लगाते हुए रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर (Rohit Sharma and David Warner) को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह डीकॉक से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) 743 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 739 अंक हैं।

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 17 स्थान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा पिछले दो मैचों में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तान (Pakistan) ओपनर फखर जमां (Fakhar Zaman) तीन स्थानों की छलांग के साथ 11वें स्थान पर आ गए हैं। साथ ही अफगानिस्तान (Afghanistan) के सलामी इब्राहिम जादरान (Ibrahim zadran) ने छह स्थानों की छलांग लगाई और 12वें स्थान पर पहुंच गए।

गेंदबाजी रैकिंग में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हैं। चौथे स्थान पर भारत के कुलदीप यादव हैं। वहीं शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) अब नंबर एक से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप और शाहीन के बीच तीन अंक का अंतर है।

https://shahtimesnews.com/vyjayanthi-movies-celebrates-kamal-haasans-69th-birthday-with-kalki-2898-ad-special-poster/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर