गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन कुछ साधारण तरीकों से करें असली और नकली पिस्ता की पहचान?

None 2025-03-21 17:26:27
इन कुछ साधारण तरीकों से करें असली और नकली पिस्ता की पहचान?
इन कुछ साधारण तरीकों से करें असली और नकली पिस्ता की पहचान? पिस्ता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन सोच कर देखिए अगर आप शरीर को फायदा देने वाली चीज नकली खाने लगे तो क्या होगा। जाहिर सी बात है आप बीमार होंगे। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिसे आप असली और नकली पिस्ता की पहचान कर सकते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वह उपाय?   सर्दी का मौसम आते ही ड्राई फ्रूट्स का सेवन बढ़ जाता है और पिस्ता उनमें से एक है। जिसे लोग अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए खाते हैं। पिस्ता स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन असली और नकली पिस्ते की पहचान करना काफी मुश्किल हो सकता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप असली पिस्ता और नकली पिस्ता को बहुत आसानी से पहचान सकते हैं। कैसे बनता है नकली पिस्ता? नकली पिस्ते बनाने के लिए सबसे सामान्य तरीका है मूंगफली का इस्तेमाल। मूंगफली के दानों को हरे रंग के केमिकल से कोट किया जाता है, जिससे वह पिस्ता की तरह दिखाई देते हैं। यही नहीं, कुछ लोग कच्ची मूंगफली के दानों को सुखाकर भी उसे पिस्ता समझ कर बेचने की कोशिश करते हैं। यह पिस्ता देखने में बिल्कुल असली पिस्ते जैसा नजर आता है, लेकिन इसके सेवन से सेहत पर गंभीर असर पड़ सकते हैं। कैसे करें असली और नकली पिस्ता की पहचान? स्वाद का टेस्ट करें असली पिस्ता का स्वाद बिल्कुल अलग होता है। जब आप पिस्ता खाएं तो आपको उसकी मीठी, हल्की खटास और नट्टी फ्लेवर का एक्सपीरियंस होगा। अगर आपको मूंगफली का स्वाद आए तो समझ जाइए कि आपने नकली पिस्ता खरीदी है। चबाने का तरीका असली पिस्ता चबाने में नर्म होता है, जबकि नकली पिस्ता ज्यादा कठोर होता है और चबाने में मुश्किल आ सकती है। अगर आपका पिस्ता कठोर लगे तो वह पुराना या नकली हो सकता है। वॉटर टेस्ट करें असली पिस्ता और नकली पिस्ता की पहचान करने के लिए आप वॉटर टेस्ट का भी सहारा ले सकते हैं। पिस्ते को पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर देखें। असली पिस्ता पानी में रंग नहीं छोड़ेगा, जबकि नकली पिस्ता का रंग पानी में फैल जाएगा और वह हरा हो जाएगा। यह एक आसान तरीका है जो आपको सही पिस्ता खरीदने में मदद करेगा। आंखों से पहचान करें अगर आप पिस्ते की छिलके को ध्यान से देखें तो असली पिस्ते की छिलकी में हलका-सा दरार होता है, जो इसे प्राकृतिक रूप से खुला हुआ दिखाता है। वहीं, नकली पिस्ते की छिलकी में रंग और आकार में कोई भी असमानता हो सकती है। असली पिस्ते की छिलके बहुत छोटे, नर्म होते है, जबकि नकली पिस्ते में इसका रंग अधिक गहरा और चमकदार हो सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर