शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अगर आपकी आंखों के नीचे भी हो रहे डार्क सर्कल्स, तो आज ही अपनाए यह घरेलू उपाय

None 2024-08-26 16:23:38
अगर आपकी आंखों के नीचे भी हो रहे डार्क सर्कल्स, तो आज ही अपनाए यह घरेलू उपाय

अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इन डार्क सर्कल्स की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है। घर की कुछ चीजों का इस्तेमाल करके ये काले घेरे दूर किए जा सकते हैं।

शाह टाइम्स। हमारा चेहरा चाहे कितना भी खूबसूरत क्यों ना हो, लेकिन अगर आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं तो हमारा निखार फीका पड़ जाता है। इसलिए आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं। जो आपके लिए बेहद कारगर साबित होंगे।

डार्क सर्कल्स कई बार हल्के होते हैं तो कुछ लोगों के चेहरे पर जरूरत से ज्यादा डार्क सर्कल्स भी नजर आते हैं। इन डार्क सर्कल्स के पड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, पिग्मेंटेशन, आंखों के आस-पास की त्वचा का जरूरत से ज्यादा पतला होना, एजिंग, धूप के कारण हुआ नुकसान, हाइड्रेशन की कमी और पोषक तत्वों की कमी आदि। ऐसे में अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इन डार्क सर्कल्स की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है। घर की कुछ चीजों का इस्तेमाल करके ये काले घेरे दूर किए जा सकते हैं।

आलू का रस

डार्क सर्कल्स पर आलू का रस नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। आलू के स्लाइस भी आंखों पर लगाए जा सकते हैं लेकिन आलू के रस को लगाने पर असर ज्यादा बेहतर नजर आता है। आलू लेकर घिस लें और उसे निचोड़कर रस अलग कर लें। इस रस में रुई डुबोकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं और कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें। हफ्ते में 4 से 5 बार यह नुस्खा आजमाया जा सकता है।

ठंडा दूध

आंखों के नीचे पड़े काले घेरों पर ठंडा दूध का भी इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे दूध में रूई को डुबोकर डार्क सर्कल्स पर कच्चा दूध लगा सकते हैं। इसे कुछ देर लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें। कच्चे दूध का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स पर रोजाना करने से रिजल्ट काफी अच्छा मिलता है।

नारियल का तेल

अगर डिहाइड्रेशन और ड्राई स्किन के कारण डार्क सर्कल्स नजर आते हैं तो नारियल का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। बता दे कि नारियल तेल में फैटी एसिड्स होते हैं और विटामिन पाए जाते हैं जो डार्क सर्कल्स पर अच्छा असर दिखाते हैं। ऐसे में नारियल के तेल को आंखों के नीचे लगाकर कुछ देर रखकर धोकर हटा सकते हैं।

टमाटर का रस

विटामिन सी और लाइकोपीन से भरपूर टमाटर का रस डार्क सर्कल्स को कम करने में असरादर होता है। टमाटर के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं। टमाटर के रस को रूई की मदद से डार्क सर्कल्स पर लगाए, 5 से 10 मिनट लगाकर रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह नुस्खा भी बहुत कारगर साबित होता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर