गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किन्नरों के तय हुए बधाई रेट,नहीं माने तो होगी कानूनी कार्रवाई

None 2024-08-18 19:01:42
किन्नरों के तय हुए बधाई रेट,नहीं माने तो होगी कानूनी कार्रवाई

किन्नरों के बधाई के रेट 1100 से 3100 रुपये तक होगी। इससे एक रुपया भी अधिक उन्हें नहीं दिया जाएगा। अगर कोई किन्नर मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

हरिद्वार,(Shah Times) ।  बधाई के नाम पर किन्नरों की मनमानी और मांगी गई रकम न मिलने पर ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार से परेशान मेहवड़ के निवासियों ने किन्नरों से बधाई के लिए रेट तय कर दिए है।

शनिवार को हुई खुली पंचायत में तय हुआ कि बधाई की राशि 1100 से 3100 रुपये तक होगी। इससे एक रुपया भी अधिक उन्हें नहीं दिया जाएगा। अगर कोई किन्नर मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर गांव में बोर्ड भी लगा दिया गया है।

मेहवड़ खुर्द नागल गांव के लोग किन्नरों के व्यवहार से बेहद परेशान हैं। किसी भी शुभ अवसर पर बधाई देने के नाम पर किन्नर मनमानी रकम मांगते हैं और अगर कोई असमर्थता जताता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं उसे बेइज्जत करने से भी नहीं चूकते हैं।

ग्राम प्रधान रुचि सैनी और कंवरपाल सैनी ने बताया कि किन्नरों की मनमानी से आहत होकर ग्रामीणों को यह खुली पंचायत बुलानी पड़ी। इस दौरान तय किया गया कि किसी भी शुभ अवसर पर किन्नरों को न्यूनतम 1100 रुपये और अधिकतम 3100 रुपये दिए जाएंगे। इससे अधिक राशि किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। अगर कोई किन्नर इससे अधिक राशि की मांग करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर