गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अधिकारी समस्या के निस्तारण में हीलाहवाली करते हैं तो मुझे बेझिझक बताए

None • 2023-08-29 15:28:05
अधिकारी समस्या के निस्तारण में हीलाहवाली करते हैं तो मुझे बेझिझक बताए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कहा “ हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को जनता दर्शन (Janata Darshan ) कार्यक्रम के दौरान कहा “ हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। आमजन को उनकी समस्या के निदान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर अधिकारी समस्या के निराकरण में हीलाहवाली करते हैं तो कोई भी व्यक्ति उचित माध्यम के जरिये सीधे उन्हे संपर्क कर सकता है।

योगी ने मंगलवार को कहा आप सबको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर अधिकारी आपकी समस्या के निस्तारण में हीलाहवाली करते हैं तो मुझे बेझिझक बताएं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की। उनकी हर बात सुनने के बाद अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) या मुख्यमंत्री आवास योजना (CM Awas Yojana) के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए।

योगी ने दोहराया कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। योगी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर गौर करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए और संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की शिकायत पर सख्त कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीर, संवेदनशील होकर ध्यान से सुनें और त्वरित निस्तारण कराएं, जिससे किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके एस्टिमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। आम जनमानस के स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। निष्पक्ष रूप से हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर