गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

'बंटेंगे तो कटेंगे..', आगरा पहुंचे सीएम योगी ने कहा, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता

None 2024-08-26 14:28:36
'बंटेंगे तो कटेंगे..', आगरा पहुंचे सीएम योगी ने कहा, राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता

सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि - "राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे।

शाह टाइम्स। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बड़ा संदेश दिया, सीएम योगी ने मंच से सभी को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें भारत को विकसित बनाने के लिए काम करना है।

सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि - "राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे.. आप देख रहे हैं बांग्लादेश में..वो ग़लतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे… एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे.. और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे। हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का कार्यक्रम करना है।"

सीएम योगी ने दिए एकजुट होने का संदेश

सीएम योगी ने कहा कि हमें वर्तमान की चुनौतियों को समझना पड़ेगा जो हम सबके सामने हैं। सनातन धर्म के सामने हैं। जो भारत की चुनौती है वो सनातन धर्म की चुनौती है। कोई इन्हें एक दूसरे से अलग नहीं कर सकता है। याद रखिए कि अगर समाज फिर से बंटा और जो साजिशें हो रही है अगर वो सफल हुई तो बांग्लादेश के अंदर जो हो रहा है हिन्दुओं पर जो यातनाएं की जा रही है।

सीएम योगी ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सबको इसके लिए काम करना पड़ेगा। हमे भेदभाव को रोकना पड़ेगा। एक-एक को जोड़ना होगा। विभाजनकारी शक्तियों को बेनकाब करना होगा जो केवल अपना उल्लू सीधा करने के लिए समाज को बांटना चाहती हैं। हमें पहले राष्ट्र को चुनना होगा। सीएम योगी ने कहा कि यहां के लोगों में राष्ट्रवीरों के प्रति जो सम्मान हैं वो हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर