गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अगर आप भी करते है मोबाइल नेक बैंड या ईयर बड का इस्तेमाल, तो हो जाइए सावधान

None 2024-08-13 17:05:17
अगर आप भी करते है मोबाइल नेक बैंड या ईयर बड का इस्तेमाल, तो हो जाइए सावधान

डॉक्टर्स का कहना हैं कि ईयरफोन, हेडफोन और ईयर बड्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करना कान के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे कानों में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

~Neelam Saini

(शाह टाइम्स)। आपने देखा होगा आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल नेक बैंड या ईयर बड का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ओर इन चीजों का अत्यधिक इस्तेमाल से कानों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे सुनने की क्षमता कम हो सकती है, यहां तक कि आप बहरेपन की समस्या का भी शिकार हो सकते है।

आजकल के युवा मोबाइल नेक बैंड और ईयर बड का बहुत अधिक उपयोग कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप उनकी सुनने की शक्ति कमजोर होती जा रही है इसके साथ ही, कान में दर्द और संक्रमण की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। डॉक्टर्स का कहना हैं कि ईयरफोन, हेडफोन और ईयर बड्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करना कान के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे कानों में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

इसी के बारे में बात करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा, 130 डेसिबल से ऊपर की आवाज कान में दर्द पैदा कर सकती है। और ज्यादा बेस वाले इयरफोन का वाइब्रेशन कान के पर्दे पर जोरदार प्रभाव डालता है जिससे कानों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों का उपयोग बहुत कम और सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

कानों की देखभाल कैसे करें

आपको बता दें की कानों की देखभाल के लिए इयरफोन और ईयर बड का सुरक्षित उपयोग करना बहुत जरूरी है। ध्वनि के लेवल को कंट्रोल करना और सुरक्षित सुनने की आदतें विकसित करना आवश्यक है। संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है।

बता दें की समाज में इस समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि युवाओं में इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी बढ़े। ओर वह इन उपकरणों के विकल्प के रूप में हेडफोन और स्पीकर का उपयोग भी किया जा सकता है, जो कानों के लिए कम हानिकारक होते हैं। इसके साथ उन्हे यह भी सलाह दे कि कभी भी किसी और के इयरफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। वैसे तो इयरफोन और इयरबड्स का उपयोग कम करें और अपने कानों की सुरक्षा का ध्यान रखें, ताकि भविष्य में सुनने की समस्याओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर