गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप भी बढ़ना चाहते हैं अपनी किडनी की लाइफ तो आज से ही खाना शुरू कर दे यह स्पेशल चटनी?

None 2025-02-03 16:28:31
यदि आप भी बढ़ना चाहते हैं अपनी किडनी की लाइफ तो आज से ही खाना शुरू कर दे यह स्पेशल चटनी?

(Shah Times)आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण हमारी सेहत पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसके कारण हम बहुत से बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए हमें बहुत सी अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है, जिसका असर सीधा हमारी किडनी पर भी पड़ता है। इसलिए आज हम आपको घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं जिसका आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या है वह घरेलू उपाय?

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है, खासतौर से किडनी पर। जिसके कारण शरीर में यूरिक एसिड, किडनी स्टोन और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं। इन सारी समस्याओं से राहत दिलाने में धनिया, पुदीना, लहसुन, अदरक और नींबू से तैयार हरी चटनी बेस्ट साबित हो सकती है। चलिए जानते हैं इस चटनी को कैसे बनाएं।

धनियां पुदीना की चटनी कैसे बनाएं

इस चटनी को बनाने के लिए आपको 1 कप धनिया पत्ता, आधा कप पुदीना पत्ता, 2-3 लहसुन की कलियां, 1 इंच टुकड़ा अदरक, 1 चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच जीरा पाउडर, काला नमक स्वादानुसार और हरी मिर्च चाहिए।

चटनी बनाने की विधि

सबसे पहले नमक छोड़कर बाकी सभी सामग्रियों को अच्छी तरह धोकर मिक्सर में पीस लीजिए। जब इसका पेस्ट अच्छे से तैयार हो जाए, तो इसमें नमक मिक्स करके चटनी को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और इसे फ्रिज में रखें।

धनियां पुदीना की चटनी के फायदे

  • इस चटनी में मौजूद डाइयूरेटिक गुण यूरिक एसिड को यूरीन के जरिए बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • नींबू और अदरक किडनी को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं।
  • लहसुन और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं।
  • इस चटनी में इस्तेमाल होने वाले मसाले पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
  • आप इस चटनी को हर दिन 1 से 2 चम्मच खा सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर