गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप भी करना चाह रहे हैं वजन कम, तो अपनी डाइट में इस तरह से शामिल करें ओट्स?

None 2025-01-16 16:25:43
यदि आप भी करना चाह रहे हैं वजन कम, तो अपनी डाइट में इस तरह से शामिल करें ओट्स?

(Shah Times)आज के समय में मोटापे की समस्या से बहुत से लोग परेशान है, और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत से उपाय करते हैं। जैसे जिम जाना एक्सरसाइज करना, डाइट करना आदि। लेकिन कभी-कभी यह समस्या जस की तस बनी रहती है। ऐसे में बढ़ता हुआ वजन आपके शरीर को बीमारियों का घर बना देता है। जिसके चलते आज हम आपको मोटापा कम करने के लिए एक उपाय लेकर आए हैं आईए जानते हैं क्या है वह उपाय?

बता दें कि बढ़ा हुआ वजन अपने साथ कई सारी शारीरिक दिक्कतें लाता है। इसके चलते डायबिटीज, हार्ट डिजीज, हाई बीपी और यहां तक कि थायराइड की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट सही एक्सरसाइज के साथ साथ सटीक डाइट फॉलो करने की सलाह देते हैं। इन दिनों बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और वजन कम करने के लिए आजकल ओट्स काफी ट्रेंड में है. ओट्स ना केवल हेल्दी मील कहलाता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं। इससे भूख भी कंट्रोल होती है और बढ़ा हुआ वजन भी धीरे धीरे घटने लगता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ओट्स की तरह तरह की रेसिपी बताई जा रही हैं। ओट्स की ये रेसिपी खाने में टेस्टी भी हैं और इनसे आप वेट लॉस भी कर सकते हैं।

ओट्स का सेवन करने के फायदे?

ओट्स वजन कम करने का एक अच्छा उपाय है। इसका नियमित रूप से सेवन से आपकी बॉडी हेल्दी होगी और आपका बढ़ा हुआ वजन भी धीरे धीरे कम होने लगेगा। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती और इससे वेट लूज करना आसान हो जाता है। चूंकि इसका कैलोरी इनटेक कम है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है।ओट्स शरीर में ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है। इसमे पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को बढ़ाता है जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

बता दें कि ओट्स खाने के बाद शरीर को ढेर सारी एनर्जी मिलती है। बहुत से लोग अक्सर नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। इससे शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल जाती है। चूंकि ओट्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है,इसलिए इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं जैसे, गैस, ब्लोटिंग, कब्ज आदि।

ओट्स उपमा

यूं तो अपना सूजी और दालों से बनता है लेकिन आप ओट्स का उपमा बनाकर खा सकते हैं। इसमें ढेर सारी सब्जियां डालकर आप इसे और शानदार बना सकते हैं। एक कप ओट्स में अपनी मनपसंद सब्जियों को कर एड कर लें। अब इसमें पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। इसमें जरा सा नमक मिलाएं, कुछ हरी मिर्च भी एड कर लें। अब पैन में राई और जीरे का तड़का लगाकर इस बैटर को डालें और कुछ देर चलाएं। कुछ देर पकाकर इसे हरे धनिये से गार्निश करें।

ओट्स की स्मूदी

वेट लॉस कर रहे लोग ओट्स की स्मूदी भी ट्राई कर सकते हैं। सबसे पहले ओट्स को खजूर, मूंगफली, कुछ नट्स और सेब के साथ ब्लैंड कर लीजिए। अगर ये गाढ़ा लगे तो पानी डालिए, आप पानी की जगह दूध भी डाल सकते हैं। बैटर तैयार हो जाए तो इसे शहद के साथ या बिना शहद के ट्राई कीजिए। ये आपका दिन शानदार बना देगा।

मिल्क ओट्स

ओट्स को दूध के साथ खाना भी बेहद फायदेमंद है। ये हेल्दी भी है और टेस्टी भी। एक बाउल में दूध गर्म करें और उसमें ओट्स ऐड करें। आप इसमें अपने फेवरेट फ्रूट्स भी काटकर डाल सकते हैं। इसमें कुछ नट्स और सीड्स भी एड कर सकते हैं।आखिर में थोड़ा सा शहद डालकर इसे खाएं। इससे आपको ढेर सारा प्रोटीन भी मिलेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर