गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 71869.59 ▼ -1.06%
BITCOIN $82866 ▼ -1.68%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

यदि आप भी बनाना चाहते हैं आलू का अचार तो जानिए इस अचार की रेसिपी?

None • 2025-12-08 17:56:43
यदि आप भी बनाना चाहते हैं आलू का अचार तो जानिए इस अचार की रेसिपी?
यदि आप भी बनाना चाहते हैं आलू का अचार तो जानिए इस अचार की रेसिपी? आज आज तक आपने सिर्फ आलू की पूरी, आलू के पराठे, आलू की सब्जी,आलू की भुजिया और बहुत सी चीज आलू से बनी हुई खाई होगी, लेकिन क्या कभी आपने आलू का अचार खाया है। यदि आपका जवाब भी ना में है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आलू का अचार कैसे बनता है और यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। तो आईए जानते हैं आलू का अचार के बनाने की रेसिपी? किसी भी खाने के साथ थोड़ा-सा अचार मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। दरअसल, अचार का खट्टा स्वाद न सिर्फ खाने को लजीज बनाता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसलिए सदियों से हमारे पूर्वज खाने के साथ अचार को शामिल करते आए हैं। ऐसे में आम या नींबू का अचार काफी मशहूर है। सर्दी के मौसम में लोग आंवले या गाजर का अचार भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आलू का अचार भी बना सकते हैं? जी हां, आलू का भी अचार बनता है और यह स्वाद में लाजवाब होता है। बिहार और नेपाल में इसे खूब खाया जाता है। अगर आप भी आलू का अचार ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं। आलू का अचार बनाने की सामग्री उबले हुए आलू- 4 से 5 सरसों का तेल- लगभग 1/4 कप राई/सरसों के दाने- 1 चम्मच मेथी दाना- 1/2 चम्मच सौंफ- 1 चम्मच हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 से 1.5 चम्मच (या स्वादानुसार) आमचूर पाउडर- 1 चम्मच नमक- स्वादानुसार हींग- 1 चुटकी सिरका- 1 चम्मच कैसे बनाएं आलू का अचार सबसे पहले आलू को उबाल लें, उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर छीलकर मध्यम आकार के चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब एक सूखे पैन में राई/सरसों के दाने, मेथी दाना और सौंफ को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उनसे अच्छी खुशबू न आने लगे। फिर इन्हें ठंडा करके दरदरा पीस लें। इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल डालें और धुआं निकलने तक तेज गरम करें। इसके बाद, गैस बंद करके तेल को थोड़ा ठंडा होने दें। जब तेल हल्का गरम हो, तो उसमें सबसे पहले हींग, फिर हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। तेल की गरमी से मसाले भुन जाएंगे। ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो। अब कटे हुए आलू के टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में लें। इसमें पिसे हुए दरदरे मसाले, अमचूर पाउडर, नमक और सिरका डालें। अब तैयार गरम मसाले वाला तेल आलू के ऊपर डालें। हल्के हाथों से सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला हर आलू के टुकड़े पर ठीक से लग जाए। आपका स्वादिष्ट आलू का अचार तुरंत खाने के लिए तैयार है। इसे एक सूखे, एयरटाइट जार में रखें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर