गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप भी शांत वातावरण में बिताना चाहते है कुछ पल तो ये जगह है बेस्ट।

None 2025-06-18 13:45:29
यदि आप भी शांत वातावरण में बिताना चाहते है कुछ पल तो ये जगह है बेस्ट।
आप भी शांत वातावरण में बिताना चाहते है कुछ पल तो ये जगह आपके लिए है बेस्ट। इस भागदौड़ भरी जिंदगी से यदि आप भी परेशान हो गए है और कुछ समय शांत वातावरण में बिताना चाहते है तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले है जो आपके लिए सुकुनदायक हो सकती है। लेकिन महंगाई के बारे में सोचकर कुछ लोग घूमने जाने का प्लान बदल देते है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है क्योंकि अब आप कम बजट में ही कई सारी खुबसूरत जगहों पर जा सकते है। आइए जानते है कौन सी वह जगहें। घूमना किसे पसंद नहीं होता! रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक मिल जाए तो मन भी खुश हो जाता है। ऐसे में घूमना न सिर्फ थकान मिटाता है बल्कि नई यादें भी बना देता है। खासकर जब ऑफिस का प्रेशर, जिम्मेदारियां और तनाव सिर पर हो, तब तो कहीं बाहर जाकर सुकून भरे पल बिताना बहुत जरूरी हो जाता है। आजकल के युवा तो मौका मिलते ही बैग उठाकर निकल पड़ते हैं, लेकिन बुजुर्ग लोग, खासकर रिटायरमेंट के बाद, घूमने का प्लान बनाते वक्त बजट को लेकर थोड़ा सोच में पड़ जाते हैं। कई बार उन्हें लगता है कि अब घूमना बहुत महंगा हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां आप कम खर्च में भी अच्छा ट्रिप कर सकते हैं। सुकून पा सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद भी ज़िंदगी को एंजॉय कर सकते हैं। इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली जगहों के बारे में जहां आप बिना जेब पर ज्यादा बोझ डाले सुकून भरे दिन बिता सकते हैं। ऋषिकेश ऋषिकेश को योग की नगरी कहा जाता है और ये जगह वाकई में खास है। यहां हर साल देश-विदेश से लोग आते हैं।आप यहां गंगा नदी के किनारे बैठकर मन को शांत कर सकते हैं। ऋषिकेश में घूमना-फिरना और रहना दोनों ही बजट में हो जाता है। अगर आप थोड़ा अध्यात्म और थोड़ा एडवेंचर चाहते हैं, तो ये जगह बेस्ट है।  केरल केरल की हरियाली, बैकवाटर्स, आयुर्वेदिक मसाज और टेस्टी सी-फूड इसे एक खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां बहुत सारे बजट रिसॉर्ट्स मिल जाते हैं, जहां आप सुकून से रह सकते हैं। खासतौर पर रिटायरमेंट के बाद एक बार तो यहां घूमने जरूर जाना चाहिए। कौसानी (उत्तराखंड) अगर आप पहाड़ों से प्यार करते हैं तो कौसानी जरूर जाएं। इसे भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां से हिमालय की ऊंचाई पर बसी नंदा देवी जैसी चोटियों का नजारा देखने को मिलता है। शांत वातावरण और ठंडी हवा मन को बहुत सुकून देती है। महादेव की नगरी (वाराणसी) महादेव की नगरी कहे जाने वाली वाराणसी एक धार्मिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां की गंगा आरती, मंदिरों में दर्शन और घाटों का अनुभव आपको आत्मिक शांति देगा। यहां 80 से भी ज्यादा घाट हैं और हर घाट की अपनी एक कहानी है। बजट में रुकने के लिए यहां कई धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस मिल जाते हैं। डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) अगर आप रिटायरमेंट के बाद शांत और ठंडी जगह की तलाश में हैं तो डलहौजी एक बेहतरीन विकल्प है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के घने जंगल, झीलें और झरने, सब कुछ ऐसा है कि आप यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे। यहां का मौसम और वातावरण बहुत ही सुकून भरा होता है। माउंट आबू (राजस्थान) राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू एक बहुत ही शांत और सुंदर जगह है। यहां का मौसम ठंडा रहता है और चारों तरफ हरियाली फैली होती है। आप यहां नक्की झील में बोटिंग कर सकते हैं, दिलवाड़ा मंदिर देख सकते हैं और सूरज अस्त होने का खूबसूरत नजारा 'सनसेट पॉइंट' से देख सकते हैं। यहां ठहरने और खाने-पीने की कई बजट ऑप्शन्स मिल जाते हैं।  पुरी (ओडिशा) पुरी एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, खासकर जगन्नाथ मंदिर के लिए जाना जाता है। समुंद्र किनारे बसा ये शहर शांत वातावरण घूमने के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यहां आप शांत बीच पर टहल सकते हैं, मंदिर दर्शन कर सकते हैं और लोकल कल्चर का मजा ले सकते हैं। पुरी में भी बजट में होटल और धर्मशालाएं मिल जाती हैं। पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) अगर आप एक ऐसी जगह चाहते हैं जो भीड़-भाड़ से दूर हो, तो पचमढ़ी जरूर जाएं। यह मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है और इसे 'सतपुड़ा की रानी' भी कहा जाता है। यहां झरने, गुफाएं, मंदिर और हरा-भरा जंगल सब कुछ देखने लायक है. पचमढ़ी शांत, सुंदर और बिल्कुल बजट फ्रेंडली है. जो बुजुर्गों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर