गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 76741.82 ▲ 0.31%
BITCOIN $62741 ▲ 1.41%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप भी रहना चाहते हैं हेल्दी तो अपनी डाइट में शामिल करें पपीता।

None 2025-09-17 18:20:24
यदि आप भी रहना चाहते हैं हेल्दी तो अपनी डाइट में शामिल करें पपीता।
यदि आप भी रहना चाहते हैं हेल्दी तो अपनी डाइट में शामिल करें पपीता। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको हेल्दी चीजें खाने कि आदत भी बनानी होगी। जिसके चलते आपको अपनी डाइट में फलों को शामिल करना होगा। इन्हीं में से एक है पपीता। रोजाना पपीता खाली पेट खाते हैं तो ना केवल सेहत दुरुस्त होगी बल्कि कई सारी बीमारियों से भी राहत मिलेगी। पपीते को जरूरी न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस बोला जाता है। इसमे विटामिन ए, सी, ई से लेकर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स फोलेट, पोटैशियम, कॉपर और मैग्नीशियम भी रिच मात्रा में होते हैं। वहीं पपीता डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है। तो अगर हेल्दी रहना चाहते हैं तो रोज सुबह ब्रेकफास्ट में पपीता खाना शुरू कर दें। आपको बता दें कि पपीता एक ऐसा फल है जिसको अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकते हैं। यह न केवल पोषक तत्वों का भंडार है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है। इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक हैं. इसे खाने के तो वैसे कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो ये फायदे दोगुने भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट पपीता खाने के क्या फायदे हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसे अपने रूटीन में शामिल। खाली पेट पपीता खाने से होने वाले फायदे। कब्ज और डाइजेशन की समस्या से निजात मिलना। अगर आपक कब्ज रहती है, खाना नहीं पचता और अपच हो जाती है तो पपीता खाएं. इसमे मौदूद पेपिन एंजाइम कब्ज से छुटकारा दिलाएगा और साथ ही डाइजेशन को भी इंप्रूव करेगा। खाली पेट सुबह पपीता खाने से बॉडी डिटॉक्स करना आसान हो जाता है। आप चाहें तो शाम को भी स्नैक्स में पपीता खा सकते हैं। इम्यूनिटी मजबूत होना यह प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। यह संक्रमण से सुरक्षा करता है। पपीता खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा पपीते के पत्ते भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव करता है। वजन कम करने में सहायक पपीता फाइबर से भरपूर होता है। यह आपको वजन कम करने में मदद करता है। ये पेट को भरे होने का अहसास कराता है और भूख को कंट्रोल करता है। वजन कम करने के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है। स्किन के लिए फायदेमंद इसके अलावा ये आपकी त्‍वचा के ल‍िए भी वरदान माना जाता है। दरअसल पपीता में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और विटामिन ई की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। बीमारियों से बचने के लिए सहायक पपीता व‍िटाम‍िन सी का बढ़‍िया स्‍त्रोत है। ऐसे में पपीता को डाइट में शाम‍िल करेंगे तो इम्युनिटी को मजबूती म‍िलेगी। ये संक्रमण से लड़ने और बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना पपीते में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इस कारण ये हमारे द‍िल के ल‍िए भी फायदेमंद होता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर