गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

आप शाकाहारी है और विदेश घूमना चाहते हैं तो यह देश अच्छे विकल्प हैं।

None • 2025-11-17 18:05:48
आप शाकाहारी है और विदेश घूमना चाहते हैं तो यह देश अच्छे विकल्प हैं।
आप शाकाहारी है और विदेश घूमना चाहते हैं तो यह देश अच्छे विकल्प हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो शाकाहारी खाना पसंद करते हैं और दुनिया घूमने का भी शौक रखते हैं। लेकिन उनके मन में एक सवाल अवश्य आता है कि विदेशों में तो शाकाहारी भोजन शायद ना के बराबर ही मिलेगा। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने वाले हैं जहां आपकी मनपसंद का शाकाहारी भोजन आसानी से मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह देश, जहां घूमने पर आप अपना पसंदीदा भोजन कर सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं और दुनिया घूमने का शौक रखते हैं, लेकिन खाने की चिंता के चलते हमेशा अपने मन को मार देते हैं, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए। क्योंकि कई ऐसे देश हैं जहां शाकाहारी खाना सिर्फ मौजूद नहीं है, बल्कि वहां इसे प्यार और घर जैसे स्वाद के साथ परोसा जाता है। इन देशों में हर जगह ताजी सब्जियां, दालें और पारंपरिक फूड्स मिलते हैं। इन देशों में हर फूड आपको लोकल लाइफ और कल्चर के पास ले जाता है।आइए जानते हैं शाकाहारी ट्रैवलर्स के लिए सबसे बढ़िया देश? विश्व के शाकाहारी देश भारत भारत में शाकाहारी खाना कोई नई बात नहीं है। यहां सब्जियों, दालों और डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। गुजरात और राजस्थान जैसे राज्य इसके लिए खास हैं। प्योर वेज रेस्टोरेंट हर शहर में आसानी से मिलते हैं।इन शहरों में घूमने जाएं तो मसाला डोसा, चना मसाला, पनीर टिक्का, दाल मखनी, समोसे, पकौड़े और लोकल करी जरूर ट्राय करें। पारंपरिक खाने के साथ साउथ इंडियन डोसा, बंगाली मिठाई या पंजाबी व्यंजन का लुत्फ भी जरूर उठाएं। इटली इटली में सब्जियों का बड़ा महत्व है। यहां का खाना साधारण लेकिन स्वादिष्ट होता है।यहां जाने पर पास्ता कैसियो ए पेपे, एगप्लांट पार्मिगियाना, रिसोट्टो, ब्रुशेटा, पिज्जा मार्घेरिटा जरूर ट्राय करें।यहां जाने के बाद पियाट्टी वेजिटेरियन कहें, ताकि आपको शाकाहारी डिश आसानी से मिल सके। ग्रीस इस लिस्ट में तीसरा नाम ग्रीस का है।जहां का खाना ताजगी से भरपूर होता है।जैतून, फेटा चीज, ताजी सब्जियां और दाल हर डिश में मिलती हैं। यहां जाने पर सगनाकी, स्पानाकोपिता, फालाफल, हुमस, ग्रीक सलाद और वेज मूसाका जरूर ट्राय करें। थाईलैंड थाईलैंड में शाकाहारी खाना बेहद टेस्टी मिलता है।स्ट्रीट फूड में वेजिटेरियन ऑप्शन आसानी से मिलते हैं।अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो ग्रीन करी (वेजिटेरियन), पाड थाई (टोफू), टॉम यम सूप, स्प्रिंग रोल्स और स्टिकी राइस विद मैंगो का स्वाद जरूर चखें।यहां जाकर 'माई साई मान'कहें, इसका मतलब मांस नहीं चाहिए। इजराइ और ताइवान इजराइल में मेडिटेरेनियन और मिडिल ईस्टर्न खाना वेजिटेरियंस के लिए शानदार है। जब भी इस देश की सैर पर जाएं तो हुमस, फालाफल, सबीच (एगप्लांट सैंडविच), शाकशुका, इजराइली सलाद का लुत्फ जरूर उठाएं। ताइवान में बौद्ध परंपरा और आधुनिक व्यंजन का अच्छा मेल है।यहां घूमने जाए तो बौद्ध शाकाहारी मॉक मीट, वेज स्टिर-फ्राई नूडल्स, टोफू हॉटपॉट और बबल टी जरूर ट्राय करें। लेबनान वेजिटेरियंस के लिए लेबनान भी शानदार डेस्टिनेशन है। लेबनानी खाना ताजा और कलरफुल होता है यहां जाएं तो हुमस, बाबा गनूश, ताब्बुलेह, फत्तूश, फालाफल और जातार फ्लैटब्रेड जरूर ट्राय करें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर