गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

यदि आप भी है अपने बढ़ते वजन से हैं परेशान तो ट्राई कीजिए यह घरेलू उपाय।

None • 2025-04-28 16:36:47
यदि आप भी है अपने बढ़ते वजन से हैं परेशान तो ट्राई कीजिए यह घरेलू उपाय।
यदि आप भी है अपने बढ़ते वजन से हैं परेशान तो ट्राई कीजिए यह घरेलू उपाय। आजकल की बहुत से लोग मोटापे से परेशान रहते हैं। लगातार बढ़ रही चर्बी से वजन तो बढ़ता ही है साथ ही साथ शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में हम अपने आप को फिट रखने और मोटापे को कम करने के लिए बहुत कोशिश करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करने में से आपका मोटापा तेजी से कम होगा। मोटे पेट और शरीर की चर्बी से परेशान लोग तेजी से वजन कम करने के लिए कई उपाय करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह की डाइट और एक्सरसाइज का भी सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरेलू उपायों से भी आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने हल्दी का पानी उन उपायों में से एक है, जिसे लगातार पीने से वजन कम किया जा सकता है। वेट लॉस के लिए हल्दी का पानी बेहद मददगार माना जाता है। क्योंकि हल्दी का पानी एक नेचुरल और आसान उपाय है, जो न सिर्फ वजन घटाने में सहायक होता है बल्कि स्वास्थ्य के कई अन्य लाभ भी देता है। तो चलिए बताते हैं कैसे करें हल्दी के पानी का सही इस्तेमाल। कैसे फायदेमंद होता है हल्दी का पानी हल्दी में पाए जाने वाला एक्टिव कॉम्पोनेंट करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में मदद करता है, जो वजन बढ़ाने का एक मुख्य कारण होता है। इसके साथ ही करक्यूमिन मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर की फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है। इसी के साथ हल्दी का पानी शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है, जो वजन घटाने में मददगार साबित होता है। हल्दी का नियमित सेवन न केवल फैट बर्न करने में मदद करता है, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखता है। कैसे सेवन करें हल्दी के पानी का सेवन हल्दी का पानी बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि इसे कैसे तैयार करे इस हेल्थी ड्रिंक को। सामग्री 1 गिलास गर्म पानी आधा चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच शहद 1 चम्मच नींबू का रस बनाने की विधि सबसे पहले एक गिलास पानी को हल्का गर्म करें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से घोल लें। स्वाद के अनुसार, आप इसमें शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। शहद से यह ड्रिंक और भी पौष्टिक हो जाता है और नींबू से विटामिन सी मिलता है, जो वजन घटाने में मददगार होता है. इस मिश्रण को सुबह खाली पेट पीएं। हल्दी के पानी से होने वाले फायदे मेटाबोलिज्म को तेज करता है हल्दी का पानी आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। बॉडी को डिटॉक्स करता है यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। सूजन को कम करता है हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और वॉटर रिटेंशन को कम करते हैं, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। पाचन को सुधारता है हल्दी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, जिससे आपका खाना अच्छे से पट जाता है और फैट का संचय कम होता है बातों का रखें खास ध्यान इसे ज्यादा मात्रा में न लें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन आपके पेट पर असर डाल सकता है। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। हल्दी का पानी पीने के साथ-साथ नियमित व्यायाम और बैलेंस डाइट भी अपनाएं, तभी आप इसके ज्यादातर लाभ उठा पाएंगे।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर