यदि आप भी कॉकरोच से परेशान है और उनसे निजाट पाने का तरीका ढूंढ रही है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसका पोछा लगाने से आपके घर से कॉकरोच गायब हो जाते हैं।
कॉकरोच से कैसे छुटकारा पाए
घर के कोने-कोने में छिपे कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए आप पोछे के पानी में काली मिर्च मिक्स कर सकती हैं। इसकी महक तिलचट्टों को बिल्कुल नहीं भाती है। लौंग का पाउडर भी आप पोछे के पानी में मिलाकर लगा सकती हैं। इसकी खूशबू भी कॉकरोच को नहीं पसंद आती है। जिसकी चलते कॉकरोच आसानी से आपके घर से गायब हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी आपके घर से कॉकरोच को भगाने में मदद करेगा। आप बस एक चम्मच विनेगर और बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पोछा लगाएं। यह भी प्रभावी तरीका है क़ॉकरोच को घर से भगाने का। पोछे के पानी में नमक और 1 नींबू निचोड़कर पोछा लगाएं, इससे भी आपके घर से कॉकरोच निकल भगेगा।
ब्लीच पाउडर
वहीं, दिवाली की सफाई में मकड़ी के जाले साफ करने के लिए आप एक बड़े कटोरे में ब्लीच पाउडर घोलकर एक स्प्रे बॉटल में भर लीजिए। फिर इससे जहां-जहां जालें उनपर छिड़क दीजिए। आप पोछे वाले पानी में करेला का पेस्ट बनाकर भी मिक्स कर सकती हैं। इसकी भी महक कॉकरोच को नहीं पसंद है। देसी कॉकरोच आसानी से आपके घर से भाग जाएंगे और आप उनसे फैलने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।