शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अगर आप भी है चूहों से परेशान तो यह घरेलू नुस्खे होंगे असरदार

None 2024-08-05 16:27:27
अगर आप भी है चूहों से परेशान तो यह घरेलू नुस्खे होंगे असरदार

इन नुस्खों को आजमाने से चूहे घर में इधर-उधर घूमते नजर नहीं आएंगे और बिल में जाकर मर जाएंगे या दुम-दबाकर घर से निकल जाएंगे। आइए जानिए जानते है इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

~Neelam Saini

(शाह टाइम्स)। जब भी घर में चूहे आ जाते हैं तो अक्सर घर के कोनों में रद्दी या कपड़े कटे हुए मिलने लगते हैं। चूहा घर में इस कदर आतंक मचाते हैं कि खाने पीने की चीजों के साथ साथ और भी सामान रखना भी दुश्वार हो जाता है।

ऐसे में घर में घूमते चूहों से वक्त रहते छुटकारा पाना जरूरी होता है। यहां कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो चूहों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगे। इन नुस्खों को आजमाने से चूहे घर में इधर-उधर घूमते नजर नहीं आएंगे और बिल में जाकर मर जाएंगे या दुम-दबाकर घर से निकल जाएंगे। आइए जानिए जानते है इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

ताजा कटा हुआ प्याज

अक्सर ही प्याज को बदबूदार सब्जियों की गिनती में रखा जाता है। कहते हैं प्याज खाने पर मुंह से बदबू आने लगती है। इस प्याज की महक चूहों के लिए टॉक्सिक साबित होती है। चूहे प्याज सूंघते ही दूर भागने लगते हैं। ऐसे में आपको बस करना ये है कि चूहों के ठिकानों पर ताजा प्याज काटकर रख देना है। खासकर किचन काउंटर से चूहों को दूर रखने में यह तरीका काफी फायदेमंद है।

लहसून

चूहों को भगाने और उनका खात्मा करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन को कूटकर एक शीशी में पानी के साथ मिलाएं। इस पानी को चूहों के बिलों पर छिड़कें और घर के आने-जाने के रास्ते पर भी थोड़ा उड़ेल दें। चूहे इस पानी के आसपास आने से भी डरेंगे।

लौंग या लौंग का तेल

घर पर चूहों के ठिकानों पर लौंग को किसी मलमल के कपड़े में बांधकर रख दें। इस कपड़े पर लौंग का तेल भी छिड़का जा सकता है। इससे चूहों का दम घुटने लगता है और वे इतर-बितर होने लगते हैं।

आलू का पाउडर है असरदार

आलू का इस्तेमाल चूहों का खात्मा करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए चूहों के ऊपर, घर के आने-जाने के रास्ते पर, चूहों के बिल में और चूहों के बाकी सभी ठिकानों पर आलू का पाउडर छिड़का जा सकता है। चूहे भागने लगते हैं।

लाल मिर्च होती हैं असरदार

लाल मिर्च भी चूहों को भगाने का रामबाण नुस्खा साबित होती है। लाल मिर्च को पीसकर फिर चिली फ्लेक्स लेकर पानी में मिलाएं। इस पानी को उबाल लें। पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी को छानकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें. चूहों पर इस स्प्रे को छिड़कने पर चूहों को शरीर पर जलन महसूस होने लगेगी। यह पानी चूहों को मारने में कारगर होता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर