गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप भी है डेंड्रफ की समस्या से परेशान तो आप भी आजमा कर देखिए यह घरेलू नुस्खे?

None 2025-02-03 16:22:51
यदि आप भी है डेंड्रफ की समस्या से परेशान तो आप भी आजमा कर देखिए यह घरेलू नुस्खे?

(Shah Times)सर्दियों में ज्यादातर लोगों को बालों की दिक्कत है शुरू हो जाती है। जैसे बालों में रूखापन होना और डेंड्रफ होना डेंड्रफ की समस्या सर्दियों में बहुत ज्यादा होती है जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं और बालों पर जमी इस सफेद परत को हटाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिससे आप डेंड्रफ की समस्या से निजात पा सकते हैं।

बालों की कई दिक्कतों में से एक है डैंड्रफ की दिक्कत भी है। दरअसल बालों में डैंड्रफ होने के कई कारण होते हैं। सिर की सही तरीके से सफाई ना करना, तनाव, बालों को सही तरह से ना झाड़ना, गर्म पानी से सिर को धोना, सही हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करना, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल और शरीर में पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी12 की कमी भी डैंड्रफ की वजह बन सकती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर की ही कुछ चीजों का के इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते है कौन सी है वह घरेलू चीजें?…

डैंड्रफ कम करने के लिए घरेलू उपाय

दही से बाल धोना

रूसी को हटाने के लिए दही से बाल धोए जा सकते हैं। दही में पाए जाने वाले एंटी-फंगल गुण खुजली और डैंड्रफ को हटाने का काम करते हैं। ताजा दही लेकर स्कैल्प और बालों के सिरों तक लगा लें। इसे सिर पर 15 से 30 मिनट के बीच लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है। दही के गुण रूसी का सफाया कर देते हैं।

नीम की पत्तियों का पानी

नीम के पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को हल्का ठंडा करें और इसे सिर पर उड़ेलकर बालों को धोकर साफ कर लें। नीम का पानी बालों को एंटीमाइक्रोबियल गुण देता है। इससे स्कैल्प को एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी मिल जाते हैं जो रूसी को कम करने में असरदार होते हैं।

एलोवेरा भी होता है फायदेमंद

रूसी हटाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा का असर भी दिखता है। एलोवेरा स्किन की इरिटेशन को कम करता है और इससे स्किन पर होने वाली खुजली और रूसी की दिक्कत दोनों दूर हो जाती है। एलोवेरा से स्कैल्प अच्छे से क्लेंज भी होने लगती है।

नारियल तेल और नींबू

बालों पर नारियल के तेल और नींबू के मिश्रण को मिलाकर लगाने पर बालों से डैंड्रफ हटने लगताहै। बराबर मात्रा में नारियल का तेल और नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें। इसे 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं। बालों का रूखापन तो दूर होता ही है, साथ ही रूसी से भी छुटकारा मिल जाता है।

सेब का सिरका लगाना

रूसी को सिर से हटाने के लिए सेब का सिरका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब का सिरका कभी भी सिर पर सादा नहीं लगाया जाता है। 2 चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी के साथ मिलाएं और फिर इससे सिर धो लें। इस मिश्रण से सिर धोने पर बालों की अच्छी सफाई हो जाती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर