गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अगर आप भी है नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान तो अपना ले ये कुछ योगासन

None 2024-08-16 16:20:27
अगर आप भी है नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान तो अपना ले ये कुछ योगासन

दिनचर्या में बदलाव या फिर बहुत ज्यादा थक जाना भी कई बार नींद ना आने का एक कारण हो सकता है।

Neelam Saini

शाह टाइम्स। अगर आप भी नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे हैं, और आप भी रात में अच्छे से नींद न आने की वजह से करवटें बदलते रहते हैं। तो इसके लिए आपको योगासन की जरूरत है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको रात को चैन की नींद लेने के लिए कौन से योगासन करना चाहिए?

आज के बदलते दौर में नींद न आना एक बड़ी समस्या बन गई है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें रात को नींद नहीं आती। कुछ लोगों को टेंशन की वजह से नींद नहीं आती, कुछ लोगों को नींद न आने के अन्य कई कारण हैं। नींद न आने की वजह से कई लोग दवाई का सेवन करते हैं और दवा खाकर सोते हैं, फिर उन्हें नींद आती है।

आपको बता दें कि दिनचर्या में बदलाव या फिर बहुत ज्यादा थक जाना भी कई बार नींद ना आने का एक कारण हो सकता है। आज कल नींद न आने का एक कारण देर रात तक फोन चलाना, लैपटॉप चलाना, टीवी देखना या फिर सोते-सोते बिस्तर पर कुछ सोचते रहना भी एक नींद न आने का बड़ा कारण है। डॉक्टर कहते हैं कि हमें रात को 9 बजे से लेकर 10 बजे तक सो जाना चाहिए। ताकि हमारी बॉडी को कंप्लीट रेस्ट मिल सके, और हमारी नींद पूरी हो सके। अगर हम रात में अपनी नींद पूरी कर लेंगे तो दिन भर फिट, तरोताजा और एनर्जेटिक रहेंगे।

बता दें कि मौजूदा समय में रात को सोने का समय बिल्कुल बदल गया है। लोग आजकल रात को 2 बजे से 3 बजे तक जागते रहते हैं। ऐसे में अनिद्रा की परेशानी से आपको जूझना पड़ सकता है। अगर आपने एक प्रॉपर रूटीन बना लिया कि आपको कितने बजे सोना है कितने बजे उठना है तो कुछ दिन बाद ठीक उसी समय आपको नींद आने लगेगी। अगर आप नींद न आने की समस्या झेल रहे हैं, आपको भी रात को नींद नहीं आती है, तो आप कुछ योगासन की मदद ले सकते हैं। इससे आपको रात में सुकून भरी नींद आएगी।

सुकून भरी नींद लेने के लिए करे ये उपाय

सुबह को उठकर सबसे पहले आपको सूर्य नमस्कार करना है। सुबह के वक्त आप सूर्य नमस्कार करेंगे तो इसे पूरी बॉडी एक्टिव रहेगी। अगर आपको हाई बीपी की समस्या नहीं है तो आप इसे कर सकते हैं।

दूसरा आसन नाड़ी शोधन प्राणायाम है, जिसे अनुलोम-विलोम भी कहते हैं। इसे भी किया जा सकता है। ये भी अनिद्रा भगाने में मदद करता है। इसमें बायीं नाक से सांस लेनी होती है और दाएं से छोड़नी होती है। इसी तरीके से दाएं से बाएं करना होता है। इस योगासन को आप 10 से 15 बार कर सकते हैं।

अनिद्रा को दूर करने के लिए तीसरा योगासन चंद्रभेदी है इसमें आप बाएं नाक से सांस लेकर दाएं से छोड़ सकते हैं। इसका अभ्यास भी कम से कम 10 से 15 बार आपको करना चाहिए।

चौथा उज्जायी प्राणायाम है, इससे आपको अपने गले को संकुचित करते हुए सांस भरनी है और छोड़ते वक्त गले को संकुचित ही रखना है।

अच्छी तरह से और सुकून भरी नींद आए इसके लिए एक आसन शवासन है। इसमें आपको पीठ के बल लेटना होता है और अपनी बॉडी को रिलैक्स करते हुए आंखें बंद करके धीरे-धीरे सांस लेकर धीरे-धीरे छोड़ना होता है।

आप सुबह में सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं। जबकि अन्य आसनों को सोने से 15 से 20 मिनट पहले कर सकते हैं, जिससे आपको अनिद्रा से छुटकारा मिल सकता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर