गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

यदि आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो ट्राई करें यह उपाय?

None • 2025-06-28 19:56:33
यदि आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो ट्राई करें यह उपाय?
यदि आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो ट्राई करें यह उपाय? हमारे बिगड़ते लाइफस्टाइल और खान-पान का सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। जिसके चलते कभी-कभी हम नींद ना आने की समस्या से भी परेशान हो जाते हैं। नींद आना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं यदि आप भी नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं क्या है वह चीजें? शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज के अलावा नींद भी बेहद जरूरी मानी जाती है। क्योंकि नींद की कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए डॉक्टर भी 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। अच्छी नींद लेने से न सिर्फ थकान दूर होती है बल्कि बॉडी भी रिचार्ज होती है। लेकिन आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिसके चलते सबसे ज्यादा खलल नींद पर पड़ता है। नींद की कमी का एक कारण मोबाइल भी है। लोग रात को सोने से पहले काफी टाइम तक मोबाइल चलाते रहते हैं, जिससे हमारी नींद का साइकल डिस्टर्ब होता है। अगर आप भी पूरी रात करवट बदल-बदल कर परेशान हैं लेकिन, आंखों में नींद बिल्कुल भी नहीं तो सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये चीजें झट से आएगी नींद। नींद के लिए दूध में मिलाकर करें इन चीजों का सेवन? दूध और शहद अगर आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो आप सोने से पहले दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं। दूध में शहद डालकर पीने से मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं। इससे तनाव कम होता जिससे नींद में सुधार हो सकता है। क्योंकि दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड मेलाटोनिन में परिवर्तित हो जाता है, जो नींद के लिए अच्छा है। दूध और हल्दी रात को सोने से पहले दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से नींद में सुधार होता है। हल्दी वाला दूध पीने से मानसिक तनाव कम होता है और थकान दूर करने में मदद मिल सकती है। हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो दिमाक को शांत करने के लिए जाना जाता है। और गरम दूध में ट्रिप्टोफैन होता है, जो नींद को बढ़ावा दे सकता है। जायफल पाउडर किचन में मौजूद जायफल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। क्योंकि जायफल में प्राकृतिक रूप से नर्व्स सिस्टम को शांत करने वाले गुण होते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर