शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप भी है वजन बढ़ने से परेशान तो अपनी डाइट में शामिल करें यह चीजें।

None 2025-07-28 19:50:51
यदि आप भी है वजन बढ़ने से परेशान तो अपनी डाइट में शामिल करें यह चीजें।
यदि आप भी है वजन बढ़ने से परेशान तो अपनी डाइट में शामिल करें यह चीजें। आज के समय में वजन बढ़ने की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसके कारण बहुत से लोग परेशान है।कुछ लोगों का वजन उम्र के साथ-साथ बढ़ाना शुरू हो जाता है तो कई छोटे बच्चे भी वजन बढ़ाने की समस्या का शिकार हो रहे हैं। वजन बढ़ने की समस्या का मुख्य कारण हमारा बदलता लाइफस्टाइल और खान-पान भी है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीज बताने वाले हैं जिनका सेवन करने से आप इस वजन बढ़ाने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तेरे से कुछ फोर्स भी ऐसे होते हैं जिनका सेवन करने से हम वजन कम कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं कौन से वह फूड्स। वजन बढ़ने की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है। लंबे समय तक बैठे रहने या एक्सरसाइज न करने की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फूड्स भी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, कुछ फूड्स को ब्रेकफास्ट में शामिल करने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, ये फूड्स वजन कम करने के साथ-साथ एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। आइए जानें किन फूड्स को खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अपने नाश्ते में शामिल करें यह फूड्स अंडे का सेवन करना अंडे प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स हैं और वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें हाई-क्वालिटी प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। नाश्ते में अंडे खाने से दिनभर कैलोरी इनटेक कम होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप उबले अंडे, ऑमलेट या स्क्रैम्बल एग्स के रूप में इन्हें खा सकते हैं। ओट्स खाना ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और इनमें बीटा-ग्लूकन नाम का एक खास प्रकार का फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को धीमा करके भूख कम करता है। इसके अलावा, ओट्स में कैलोरी भी कम होती है और यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। वेट लॉस के लिए सुबह दूध या दही के साथ ओट्स खाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप इसमें फल और नट्स मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं। ग्रीक योगर्ट ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। वेट लॉस के लिए लो-फैट या अनफ्लेवर्ड ग्रीक योगर्ट का चुनाव करें और इसमें बेरीज, अखरोट या शहद मिलाकर खाएं। चिया सीड्स खाना चिया सीड्स छोटे होते हैं, लेकिन इनमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। यह पानी को अब्जॉर्ब करके जेल जैसा बन जाता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। सुबह चिया सीड्स को दूध या दही में मिलाकर खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा, इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। नट्स और बीज का सेवन करना बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज जैसे नट्स और बीज हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये भूख को कंट्रोल करते हैं और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा को कम करते हैं। हालांकि, इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है। सुबह नाश्ते में एक मुट्ठी नट्स खाना वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन है। हरी पत्तेदार सब्जियां खाना पालक, केल, मेथी और सरसों के पत्ते जैसी हरी सब्जियों में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन ये फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इन्हें सुबह ऑमलेट, स्मूदी या पराठे में शामिल करके खाया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती हैं और वजन घटाने में मददगार होती हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर