गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

यदि आप भी है पीले दांतों से परेशान तो अपनाएं यह घरेलू उपाय

None • 2026-02-23 17:12:04
यदि आप भी है पीले दांतों से परेशान तो अपनाएं यह घरेलू उपाय
यदि आप भी है पीले दांतों से परेशान तो अपनाएं यह घरेलू उपाय। चमकदार दांत न सिर्फ व्यक्तित्व को निखारती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। तो वहीं कई बार पीले दांतों के कारण कई बार इंसान को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। दरअसल चाय, कॉफी, तंबाकू, धूम्रपान और ठीक से ब्रश न करने की आदतों के कारण दांतों में पीलापन आ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार दांतों की बाहरी परत (एनामेल) पर जमी परत और दाग इसके मुख्य कारण हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों से शुरुआती पीलापन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं। पीले दांतों से राहत पाने के उपाय। बेकिंग सोडा और नींबू बेकिंग सोडा हल्का घर्षणकारी होता है जो दाग हटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। हफ्ते में 1 बार हल्के हाथ से ब्रश करें। लगातार ऐसा करने से आपको पीले दांतों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नारियल तेल का इस्तेमाल करें प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति में ऑयल पुलिंग का उल्लेख मिलता है।सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल मुंह में 5–10 मिनट तक घुमाएं, फिर थूक दें और कुल्ला करें। यह बैक्टीरिया कम करने में सहायक माना जाता है। नमक और सरसों का तेल ग्रामीण क्षेत्रों में यह पारंपरिक तरीका आज भी लोकप्रिय है।चुटकी भर नमक में 2–3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर हल्के हाथ से मलें। मसूड़ों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैलिक एसिड दाग हल्के करने में सहायक हो सकता है।स्ट्रॉबेरी को मसलकर उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और 2–3 मिनट तक लगाएं। बाद में अच्छे से कुल्ला करें। नियमित ब्रश और फ्लॉस विशेषज्ञ मानते हैं कि दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करना और रोजाना फ्लॉस करना सबसे प्रभावी तरीका है।दंत चिकित्सकों के अनुसार यदि पीलापन ज्यादा हो, मसूड़ों से खून आए या दांतों में संवेदनशीलता हो तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय प्रोफेशनल क्लीनिंग करानी चाहिए। क्लिनिक में की जाने वाली स्केलिंग और पॉलिशिंग अधिक सुरक्षित और प्रभावी मानी जाती है। निष्कर्ष घरेलू उपाय हल्के पीलापन में सहायक हो सकते हैं, लेकिन इनका सीमित और सावधानीपूर्वक उपयोग जरूरी है। बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार, नियमित सफाई और समय-समय पर दंत परीक्षण आवश्यक है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर