गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप भी है अपने पीले दांतों से परेशान, तो आप भी आजमाएं यह घरेलू नुस्खे?

None 2025-03-15 17:59:37
यदि आप भी है अपने पीले दांतों से परेशान, तो आप भी आजमाएं यह घरेलू नुस्खे?
  यदि आप भी है अपने पीले दांतों से परेशान, तो आप भी आजमाएं यह घरेलू नुस्खे?   कुछ लोगों के दांत पीले हो जाते हैं। जिसके कारण उन्हें कई बार शर्मिंदगी का एहसास होता है। पीले दांत होने के कारण कई लोगों को हंसने और किसी के सामने बोलने में भी शर्म महसूस होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं। जिनका इस्तेमाल करने से आप अपने इन पीले दांतों से छुटकारा पा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन से हैं वह घरेलू उपाय?   हम दिनभर कई अनहेल्दी चीजें खाते हैं जिससे हमारे दांतों का रंग पीला नजर आने लगता है। जब दांतों पर दाग नजर आने लगते हैं तो ये कई बार हमें असहज महसूस कराता है। किसी के सामने बोलने या हंसने में भी शर्म आती है। कुछ फूड प्रोडक्ट्स दांतों पर दाग बढ़ाने का कारण बनते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो दांतों की सफेदी और चमक बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी पीले दांतों से परेशान हैं तो आज हम आपको ऐसी चीजें बताने वाले है जो दांतों का पीलापन दूर करने में बेहद असरदार साबित होती हैं। इन फूड्स को खाने पर दांतों को चमकदार बनने में मदद मिलती है। इन फूड्स से होते है पीले दांत साफ सेब सबसे पहले बात करते हैं सेब की. सेब में नेचुरल एसिडिक एलिमेंट होते हैं। यह मुंह में लार के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। यह लार एसिड को न्यूट्रल करने में मदद करता है। ओरइससे दांतों की सफाई हो जाती है। नट्स से आती हैं चमक बादाम स्लाइवा प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे शरीर खुद सक्षम हो जाता है जिससे मुंह में हमेशा स्लाइवा भरा रहता है।   अनानास से साफ होंगे दांत   एक स्टडी के अनुसार अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम पाया जाता है। यह दांतों की सतह से दाग को हटाने में मदद करता है। इसके आलवा मसूड़ो में सूजन को भी खत्म करता है। सिट्रस फ्रूट्स खट्टे-मीठे फल भी दांतों में चमक लाते हैं। संतरा, नींबू, कीवी आदि फलों में स्लाइवा प्रोडक्शन को बढ़ाने की क्षमता होती है। इससे भी दांत साफ होते हैं। गाजर का सेवन करना   गाजर से बढ़ सकती है चमक गाजर नेचुरल टूथब्रश है। यह दांतों में छुपे बैक्टीरिया को हटाता है। गाजर दांतों के बीच में घुसे फूड के बचे हिस्से को साफ करता है। इसलिए गाजर दांतों को क्लीन करने का बहुत अच्छा स्त्रोत है। स्ट्रॉबेरी स्ट्रॉबेरी एसिडिक नेचर की होती है। इसमें मेलिक एसिड होता है। यह दांतों में लगे दाग को हटा देता है। इससे दांतों में लगे दाग साफ हो जाते हैं। यह घरेलू उपाय भी होते है फायदेमंद बेकिंग सोडा और नींबू दांतों में चमक लाने के लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और हल्के हाथों से ब्रश करें। इसे आप सप्ताह में 1 से 2 बार कर सकते हैं। इस उपाय से भी दांतों में चमक आ सकती है। स्ट्रॉबेरी और नमक स्ट्रॉबेरी को मैश करके उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दांतों पर रगड़ें। इससे आपके दांतों में चमक आएगी। नारियल तेल 10 से 15 मिनट तक मुंह में नारियल तेल घुमाएं, फिर कुल्ला करें। इससे भी दांत चमक उठेंगे। अच्छे से ब्रश करें सुबह और रात को सोने से पहले रोज दो बार ब्रश करें. फ्लोराइड मिला हुआ टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। माउथवॉश और फ्लॉसिंग फ्लॉसिंग करने से दांतों के बीच जमा गंदगी और पीलापन कम होता है। एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश का इस्तेमाल करें। इससे भी आपके दांतों में फर्क नजर आएगा। इन चीजों का सेवन करने से बचें? सोया सॉस से दांतों में दाग लग सकते हैं। अधिक मीठा और कोल्ड ड्रिंक्स से दांत जल्दी खराब होते हैं। इसलिए इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर