गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यदि आप बर्फी से हो गए हैं बोर तो एक बार ट्राई कीजिए आम की बर्फी?

None 2025-06-12 20:37:26
यदि आप बर्फी से हो गए हैं बोर तो एक बार ट्राई कीजिए आम की बर्फी?
यदि आप बर्फी से हो गए हैं बोर तो एक बार ट्राई कीजिए आम की बर्फी? गर्मियों में हम सबकी पसंदीदा फल आम होता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम से बहुत सारी चीज़ें बनाई जाती है। जैसे मैंगो शेक, आम का अचार, आम की जैली, आम की सब्जी, चटनी आदि। लेकिन क्या कभी आपने आम की बर्फी के बारे में सुना है। ज़ी हां आम से बर्फी भी बनाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आम की बर्फी कैसे बनाई जाती है।और यहहमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है या नहीं? आम भला किसे पसंद नहीं है? इनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। पूरे साल हम इन मीठे और रसीले आम का इंतजार करते हैं। आम से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आपने कई तरह की बर्फी ट्राई करी होगी। लेकिन क्या आपने कभी आम से बनी बर्फी ट्राई की है? जी हां, आपने सही पढ़ा। बर्फी, एक क्लासिक इंडियन मिठाई है जिसे आमतौर पर खोया और चीनी के साथ बनाया जाता है। आम के साथ भी आप स्वादिष्ट बर्फी बना सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं आम की बर्फी। कैसे बनाएं आम की बर्फी आम की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आम को काटें और उसके गूदे को एक बाउल में रखें। अब एक ब्लेंडर में आम के टुकड़े और आधा कप दूध डालकर इन्हें ब्लेंड करें। अब एक कढ़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इसमें आम की प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। कुछ देर बाद प्यूरी में 1 कप चीनी डालें और चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक कि प्यूरी के साथ चीनी पूरी तरह से न घुल जाए। इसके बाद प्यूरी में 3 कप कद्दूकस नारियल डालें और पकाएं। इस बीच एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लें और उसमें केसर के धागे डालकर घोल दें। अब केसर धागे वाले दूध को कढ़ाही में डालकर प्यूरी के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें। अब मिश्रण को कुछ मिनट तक पकाएं जिससे ठीक से गाढ़ा हो सके। जब मिश्रण ठीक तरह से पक जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। इसके बाद एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर इस तैयार मिश्रण को डालकर फैला दें। इसके बाद जब मिश्रण सैट हो जाए तो चाकू की मदद से बर्फी के आकार में काट लें। बर्फी बनकर तैयार हैं इसे एयर टाइट कंटेनर रख लें। आम खाने के फायदे आम एक स्वादिष्ट फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप रोजाना आम का सेवन करते है, तो इससे पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं इससे स्किन को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर