गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चिनाब ब्रिज पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगह पर अवश्य जाएं?

None 2025-06-12 20:08:17
चिनाब ब्रिज पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगह पर अवश्य जाएं?
चिनाब ब्रिज पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगह पर अवश्य जाएं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में चिनाब नदी के ब्रिज का उद्घाटन किया है। यह ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के रूप में जाना जाएगा। जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर बना यह ब्रिज, रियासी जिले में स्थित है। ऐसे में अगर आप भी चिनाब ब्रिज को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको चिनाब ब्रिज के आसपास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत है और अगर आप चिनाब नदी के ब्रिज पर घूमने का प्लान बना रहे है तो आप इन जगहों पर जरूर जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी कुछ दिन पहले दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने तिरंगा लहराकर चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, इसके बाद खुद इस ब्रिज पर वॉक भी किया। जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर बना यह ब्रिज, रियासी जिले में स्थित है। ऐसे में अगर आप भी जल्द ही चिनाब ब्रिज को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इसके आसपास और भी कई खूबसूरत जगह घूम सकते हैं। यहां हम आपको चिनाब नदी के आसपास 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पहुंचकर आपको धरती पर ही स्वर्ग जैसा नजारा दिखने वाला है। इन जगहों की हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बनती है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में? डोडा डोडा चिनाब नदी के किनारे बसा एक छोटा सा लेकिन बहुत सुंदर शहर है। यहां की पहाड़ियां और साफ हवा मन को शांति देती हैं। एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की हरियाली और शांति मन को मोह लेने वाली होती है। भद्रवाह भद्रवाह को 'मिनी कश्मीर' भी कहा जाता है। यह जगह चिनाब नदी के पास है और चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और सुंदर फूलों से घिरी हुई है। यहां आप जई घाटी चेराला और सीरी नदी के किनारे घूम सकते हैं। भद्रवाह खासकर ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए भी बहुत फेमस है। ऐसे में अगर आपको ट्रेक करना पसंद है, तो भद्रवाह जरूर जाएं। पटनीटॉप पटनीटॉप बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है।चिनाब नदी से यहां की दूरी भी बहुत अधिक नहीं है। यहां पहुंचकर आप बर्फबारी, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। देवदार के जंगल, खुला आसमान और ठंडी हवा इस जगह को और भी खास बनाते हैं। कटरा और वैष्णोदेवी चिनाब ब्रिज से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर कटरा है, जो वैष्णो देवी मंदिर के लिए जाना जाता है। धार्मिक आस्था से जुड़ी यह जगह पहाड़ों की गोद में बसी है। ऐसे में चिनाब ब्रिज घूमने के बाद आप वैष्णो देवी का रुख कर सकते हैं। शिवखोरी गुफा वैष्णो देवी जाने वाले लोग शिवखोरी भी जरूर जाते हैं। यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है और तमाम प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। शिवखोरी से लगभग 70 किलोमीटर दूर है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर