गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पेट में गैस और कब्ज की समस्या से परेशान होने पर आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू उपाय?

None 2025-03-05 13:57:34
पेट में गैस और कब्ज की समस्या से परेशान होने पर आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू उपाय?

कुछ लोगों को गैस, कब्ज और पेट में जलन की दिक्कत रहती है। जिस कारण वह अपनी मनपसंद का खाना भी नहीं खा पाते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिसका सेवन करने से आप पेट से संबंधित बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है वह घरेलू उपाय?

कुछ लोग का हाजमा इतना कमजोर होता है कि वो कुछ भी खाते हैं, तो पेट में दर्द, मरोड़ और गैस बनने लगती है। जिसके कारण वो अपनी पसंदीदा चीज नहीं खा पाते हैं बस मन मारकर रह जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए हम यहां पर एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे उनके पेट को काफी हद तक राहत मिलेगी और कब्ज और गैस से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। आइए जानते हैं क्या है वह घरेलू नुस्खा, जो आपको पेट की दिक्कतों से निजात दिला सकता है।

हम यहां पर बात कर रहे हैं सौंफ, जीरा और अजवाइन की। इन चीजों का यह जो नुस्खा हम बताने जा रहे हैं, जिससे पेट में होने वाली जलन, सूजन कम होगी और डाइजेशन बेहतर। आपको बता दें कि जीरा पाचन एंजाइम्स को बेहतर करता है. जिससे कब्ज और गैस से राहत मिल सकती है। वहीं, अजवाइन पेट के कीड़ों को मारने का काम करता है।

सौंफ, जीरा और अजवाइन के पाउडर का सेवन कैसे करें?

अगर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट की जलन से परेशान हैं, तो सौंफ, जीरा और अजवाइन का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है। इन तीनों मसालों का एक गिलास गुनगुने पानी के साथ सुबह सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है यह शरीर को डिटॉक्स करता है। इसका नियमित सेवन करने से इसका असर आपको कुछ दिनों में महसूस होने लगेगा।

वजन कंट्रोल करना

इन तीनों मसालों का मिश्रण आपके बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने का काम करता है। यह शरीर को अच्छे से डिटॉक्स करता है। इससे शरीर से आसानी से टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जा सकता है। यह न सिर्फ आपके पेट के लिए अच्छा होता है, बल्कि स्किन के ग्लो को भी बढ़ाएगा। यह आपके पेट को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।

सौंफ, जीरा और अजवाइन पाउडर के फायदे?

अजवाइन में एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं, जो कफ और सर्दी में राहत प्रदान करते हैं।जीरा में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू में राहत प्रदान करते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर