गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

प्रगति मैदान टनल लूटपाट मामले केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मांगा इस्तीफ़ा

None • 2023-06-26 13:50:52
प्रगति मैदान टनल लूटपाट मामले केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मांगा इस्तीफ़ा

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यहां के लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रगति मैदान टनल के अंदर बदमाशों ने शनिवार को पिस्तौल दिखाकर कार सवार कारोबारी से दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाइक सवार बदमाश लूट को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1673199795580837894

केजरीवाल ने ट्विटर पर प्रगति मैदान टनल में चलती कार से लूटपाट का सीसीटीवी फ़ुटेज जारी करते हुए कहा “उपराज्यपाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।”

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने हाल ही में यहां आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि पर गंभीर चिंता जताते हुए उपराज्यपाल पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के अंदर पहली बार इतने बडे स्तर पर अपराध बढ़े हैं। बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते दिल्ली के लोगों में दहशत का महौल है और हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को लिखे अपने पत्र में दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया था ताकि लोगों के अंदर विश्वास पैदा हो सके कि वह सुरक्षित हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर