गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जामन न होने पर अब आप चांदी की धातू से भी जमा सकते है दही?

None 2025-04-09 13:57:18
जामन न होने पर अब आप चांदी की धातू से भी जमा सकते है दही?
जामन न होने पर अब आप चांदी की धातू से भी जमा सकते है दही? गर्मी के मौसम में लोग प्रतिदिन दही खाना पसंद करते है। जिस कारण रोज दही जमाने के लिए जामन की जरूरत पड़ती है। लेकिन कभी-कभी दही जमाने के लिए जामन नही मिलता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने वाले है जिससे आप बिना जामन के भी दही जमा सकते है। जी हां यह बात बिल्कुल सच है अब आप बिना जामन के दही जमा सकते है वो भी चांदी रि धातू से। तो चलिए जानते है चांदी कि धातू से दही कैसे जमाएं। बता दे कि गर्मी के मौसम में दही लगभग रोज ही खाई जाती है। ये न केवल बॉडी को ठंडा रखने में मदद करती है, बल्कि दही का सेवन आपको और भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। दही पाचन को बेहतर करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और कुछ मामलों में वेट लॉस करने में भी मदद करती है। ऐसे में रोज दही खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अब, इन सारे फायदों को पाने के लिए ज्यादातर लोग घर पर दही जमाते हैं। क्योकि घर की जमी हुई दही बहुत अच्छी और ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके लिए जामन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना जामन के भी दही जमा सकते हैं? अगर आपके घर जामन खत्म हो जाए, तो आप इन आसान तरीकों की मदद से दही जमा सकते हैं। आइए जानते हैं।

 चांदी की अंगूठी या चांदी के सिक्के से दही जमाएं

पहले ग्रामीण क्षेत्रो में दही जमाने के लिए चांदी की धातू का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। दरअसल आप चांदी की अंगूठी या चांदी के सिक्के की मदद से दही जमा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें। अब, इसमें प्योर चांदी की अंगूठी या चांदी का सिक्का डालें। दूध को अच्छी तरह ढककर इसे किसी गर्म जगह पर रख दें। ऐसा करने से कुछ ही घंटों में आपकी दही जमकर तैयार हो जाएगी। बता दें कि चांदी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और फर्मेंटेशन-फ्रेंडली गुण होते हैं, जो दूध को दही में बदलने में मदद करते हैं। यह एक परंपरागत देसी नुस्खा है, जो आज भी कई ग्रामीण इलाकों में प्रयोग होता है। लाल मिर्च से दही जमाना जामन न होने पर आप लाल मिर्दूच की मदद से भी दही जमा सकते है। इसके लिए आपको दूध को अच्छी तरह उबालकर हल्का गुनगुना होने तक ठंडा कर लें। इसके बाद दूध में 2 लाल मिर्च डालें। हालांकि, ध्यान रहे कि दोनों मिर्च में डंठल (स्टेम) होनी चाहिए। डंठल समेत लाल मिर्च डालकर दूध को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें। ऐसा करने से 4 से 5 घंटे में आपकी दही जमकर तैयार हो जाएगी। नीबू के रस का इस्तेमाल करना आप नीबू के रस से दही जमा सकते है। इसके लिए भी पहले दूध को उबालकर गुनगुना कर लें।अब, दूध में 2 चम्मच नींबू का रस डालें और इसे ढककर गर्म जगह पर रख दें। ऐसा करने से भी 3 से 4 घंटे में एकदम गाढ़ी और मोटी दही बनकर तैयार हो जाएगी। इन नेचुरल तरीके से दमी हुई दही गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर