गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सर्दी खांसी होने पर आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू नुस्खे?

None 2025-11-13 20:46:07
सर्दी खांसी होने पर आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू नुस्खे?
सर्दी खांसी होने पर आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू नुस्खे? सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बहुत सी बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले लेती है। इस मौसम में सर्दी खांसी जुकाम का होना आम बात होती है। कुछ लोग तो इन बीमारियों को नजरअंदाज करते हैं लेकिन यह बीमारियां जितनी आपको नॉर्मल नजर आती है उतनी ही ज्यादा खतरनाक भी होती है। दरअसल सर्दी खांसी होने पर हमें तुरंत इसका उपचार करना चाहिए। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि हम डॉक्टर की दवाइयां खाते खाते थक जाते हैं लेकिन खांसी जुकाम नहीं जाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल करने से आप सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।आईए जानते हैं कौन से हैं वह घरेलू नुस्खे। सर्दियों के मौसम में खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना काफी आम हो गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को बदलते मौसम में ये परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इससे राहत पाने के लिए कई बार लोग एंटीबायोटिक्स का भी सहारा लेते हैं लेकिन कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में घरेलू नुस्खे ही बहुत ज्यादा काम आते हैं। दरअसल, हमारे घर पर ही ऐसी कुछ चीजें मौजूद हैं जिनकी मदद से हम गले में खराश, सूखी खांसी जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बदलते मौसम में गले की समस्याओं से राहत पा सकते हैं। घरेलू नुस्खे?... शहद और सेंधा नमक शहद और सेंधा नमक हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपको सर्दी खांसी कि समस्या से निजात दिलाने में सहायक है। इसके लिए आपको 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच सेंधा नमक मिक्स करना है। अब इस मिश्रण को अंगुली की मदद से चाटकर खाएं। इससे गले की मालिश हो जाएगी। इसके बाद आप गर्म पानी या गर्म चाय पी लें। ध्यान रहें कि अगर आपको चाय पीनी है तो बिना दूध और शक्कर वाली पिएं। अदरक और तुलसी यदि आपका गला खराब है तो आप ये नुस्खा भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप एक चौथाई छोटा चम्मच अदरक का रस, एक चौथाई चम्मच तुलसी का रस और एक चौथाई चम्मच शहद को मिक्स कर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट का सेवन कर लें। इससे आपका गला ठीक हो जाएगा। दरअसल, इसमें मौजूद अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कफ को साफ करने में मदद करते हैं। वहीं, तुलसी इम्यूनिटी को मजबूत करती है और शहद गले की खराश में राहत दिलाने का काम करता है। तुलसी और काली मिर्च की चाय सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए ये उपाय बहुत आसान और असरदार माना जाता है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते और काली मिर्च डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इस मिश्रण को छानकर इसमें जरूरत अनुसार शहद मिला लें. इस चाय का नियमित रूप से सेवन करें आपको खांसी में आराम देखने को मिल जाएगा।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर