गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सफर में उल्टियां आती हैं तो इन 5 चीजों को रखें अपने साथ, खाते ही मिलेगी राहत

None 2024-09-07 16:24:58
सफर में उल्टियां आती हैं तो इन 5 चीजों को रखें अपने साथ, खाते ही मिलेगी राहत

अगर आपको भी सफर के दौरान उल्टी, चक्कर आना, बेचैनी महसूस होना जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो इसका कारण मोशन सिकनेस हो सकता है।

शाह टाइम्स। अधिकतर लोगों को घूमना-फिरना काफी ज्यादा पसंद होता है, लेकिन इस दौरान होने वाली परेशानियों की वजह से हम में से कई लोग ट्रिप पर जाना पसंद नहीं करते हैं। इन परेशानियों में सफर के दौरान उल्टी आना भी शामिल है। अगर आपको भी सफर के दौरान उल्टी, चक्कर आना, बेचैनी महसूस होना जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो इसका कारण मोशन सिकनेस हो सकता है। इस परेशानी की वजह से आप सफर पर जाना न छोड़ें, बल्कि कुछ अच्छी आदतों को अपनाएं। सफर के दौरान हमेशा अपने बैग में ऐसी चीजों को रखें, जिससे उल्टी या फिर चक्कर आने की परेशानी को कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में सफर के दौरान उल्टी आने पर क्या करना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

उल्टी आने के अलावा मोशन सिकनेस के अन्य लक्षण

मोशन सिकनेस की वजह से सफर के दौरान उल्टी आने की परेशानी के साथ-साथ आपको चक्कर आना, आलस आना, थकावट महसूस होना, पेट में दर्द, अपच, एसिडिटी, चिड़चिड़ापन महसूस होना, बीमार जैसा फील होना जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपने बैग में कुछ आवश्यक चीजों को रखना चाहिए।

सफर के दौरान बैग में रखें अदरक

सफर के दौरान अगर आपको काफी ज्यादा उल्टी या फिर जी मिचलाना जैसा महसूस होता है, तो अपने बैग में अदरक रखें। यह आपके लंबे सफर के लिए काफी असरदार नुस्खा हो सकता है। ऐसे में सफर में जब भी आपको उल्टी जैसा महसूस हो, तो तुरंत अदरक को छीलकर अपने मुंह में रखें। ऐसा करने से उल्टी और अन्य समस्या को कम किया जा सकता है। दरअसल, अदरक में जिंजरोल की उपस्थिति होती है, जिसकी वजह से उल्टी और मोशन सिकनेस को कम किया जा सकता है।

पेपरमिंट ऑयल या पुदीने की पत्तियां रखें साथ

ट्रैवल के दौरान अपने बैग में पेपरमिंट ऑयल या फिर पुदीने की कुछ पत्तियां जरूर रखें। ऐसे में जब भी आपको उल्टी या फिर मोशन सिकनेस महसूस हो तो तुरंत रुमाल पर पेपरमिंट तेल डालकर सूंघें। इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियां चबा भी सकते हैं। इसमें मेन्थॉल गुण होता है, जिससे मोशन सिकनेस के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

साथ में रखें नींबू

सफर में जब भी आपको मोशन सिकनेस के लक्षण महसूस हो, तो नींबू आपके लिए कारगर हो सकता है। नींबू को सूंघने से उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा आप नींबू का पानी भी तैयार करके पी सकते हैं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट भी रहेगा। साथ ही मोशन सिकनेस की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

भुनकर रखें लौंग

ट्रैवल के दौरान अगर आपको उल्टी, बेचैनी, चक्कर आना जैसी परेशानी महसूस होती है, तो अपने साथ लौंग को भूनकर रखें। भुनी हुई लौंग को चबाने से उल्टी जैसी परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही बेचैनी भी महसूस नहीं होगी।

काला नमक रख सकते हैं साथ

काला नमक सफर के दौरान उल्टी होने की परेशानी को कम कर सकता है। इसके लिए जब भी आपको उल्टी जैसा महसूस हो तो 1 गिलास पानी में 1 चुटकी काला नमक और 1 नींबू का रस निचोड़ लें। इसे पीने से उल्टी की परेशानी नहीं होगी। साथ ही आपको काफी रिलैक्स फील होगा।

सफर के दौरान उल्टी या फिर मोशन सिकनेस की परेशानी को कम करने के लिए आप इन आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको ज्यादा परेशानी महसूस होती है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की राय लेना न भूलें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर