गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 76741.82 ▲ 0.31%
BITCOIN $62781 ▲ 0.99%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आप चाहते हैं लंबे और घने बाल तो यह चीज सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं?

None 2025-07-08 17:31:26
आप चाहते हैं लंबे और घने बाल तो यह चीज सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं?
आप भी चाहते हैं लंबे और घने बाल तो यह चीज सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं? हमारे बदलते लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर हमारी सेहत के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है।आज के समय में लंबे और खूबसूरत बाल रखना एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। बालों को मजबूत और लंबा बनाने के लिए लोग बहुत से जतन करते हैं। जिसके लिए वह बाजार में बिकने वाले महंगे-महंगे शैंपू, कंडीशनर से लेकर तेल आदि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका भी रिजल्ट नहीं मिल पाता। तो चलिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी चीज बताने वाले हैं , जिसका इस्तेमाल आप सरसों के तेल में डालकर कर सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत, खूबसूरत और लंबे हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वह चीज? बाल बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। खानपान में बदलाव किए जाते हैं, महंगे प्रोडक्ट्स लगाते हैं और अलग-अलग ट्रीटमेंट्स भी करवाए जाते हैं। लेकिन, हर ट्रीटमेंट फायदेमंद ही साबित हो यह जरूरी नहीं है। वहीं, सभी के पास इतने पैसे भी नहीं होते कि क्लीनिक के चक्कर लगाए जा सकें। ऐसे में घर के नुस्खे बेहद काम आते हैं। ये प्राकृतिक और केमिकल फ्री होते हैं। यह नुस्खे बालों को अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों से फायदा देते हैं। सरसों के तेल का ऐसा ही एक जबरदस्त नुस्खा एक्सपर्ट नैचुरोपैथ डॉ. मनोज दास तने बताया है। उनका कहना है कि घर में ही सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिलाकर सिर पर लगाया जाए तो बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल घुटनों तक लंबे हो जाएं तो इस नुस्खे को आजमाकर देख सकती हैं। लंबे बालों के लिए सरसों के तेल को कैसे लगाएं? एक्सपर्ट ने कहा कि वो लोग जो बालों के लंबे ना होने से परेशान हैं और जिनके बाल पीठ से नीचे बढ़ते ही नहीं हैं उनके लिए यह नुस्खा बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए 6 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। पहला है सरसों का तेल, 100 मिली। इस सरसों के तेल के अंदर आपको 10 ग्राम अमरबेल डालनी है और इसे बहुत अच्छे से जलाना है यानी इसे सरसों के तेल में तबतक पकाना है जबतक कि यह जलकर काली ना हो जाए। इसके साथ ही आपको 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम मेथी दाना डालना है और 10 ग्राम ही काली मिर्च डाल देनी है। इन सारी चीजों को सरसों के तेल में अच्छी तरह से पका लें। जब ये चीजें पूरी तरह से जल जाएं तो तेल को आंच से हटा लें। तेल ठंडा हो जाए तो इसे छानकर अलग कर लें। सबसे बाद में आपको इस तेल में लैवेंडर अरोमा ऑयल डालना है। लैवेंडर अरोमा ऑयल को आप बाजार से खरीद सकते हैं। यह ऑयल हेयर फॉलिकल्स को खोलता है और आपके तेल का मिश्रण गहराई तक बालों की जड़ों तक जाता है और बालों की लंबाई को बढ़ाने में मददगार होता है। इस तेल को हफ्ते में कितनी बार लगाएं एक्सपर्ट का कहना है कि इस तैयार तेल को हफ्ते में 2 बार सिर पर लगा सकते हैं। रात के समय इस तेल को बालों पर लगाएं और अगली सुबह किसी माइल्ड शैंपू से सिर धोकर साफ कर लें। इस तेल से हेयर ग्रोथ बूस्ट होती है, हेयर फॉल कम होता है, बालों को मजबूती मिलती है, बालों पर चमक आती है और बाल मुलायम होने लगते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर