गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ठंड के मौसम में पाना चाहते हैं चमकदार और खूबसूरत त्वचा, तो आप भी फॉलो कीजिए यह टिप्स?

None 2025-01-16 21:47:29
ठंड के मौसम में पाना चाहते हैं चमकदार और खूबसूरत त्वचा, तो आप भी फॉलो कीजिए यह टिप्स?

(Shah Times)सर्दियों में हमारी त्वचा रुखी और बेजान होने लगती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के मार्केट में बिकने वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए हमें बहुत से पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिनसे आप बहुत कम पैसों में अपनी त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं। आईए जानते हैं क्या है वह टिप्स?

सर्दियों में अगर आप अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए यहां पर एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आपका फेस बेदाग और निखरा नजर आ सकता है। यह आपकी त्वचा को नैचुरली मॉइश्चराइज करेगा। इसमें मौजूद गुण त्वचा में नमी लाने का काम करेंगे। तो बिना देर किए आइए जानते हैं गुलाबजल में क्या मिलाकर रोज रात में अपने फेस पर लगाना चाहिए?

गुलाबजल में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाए?

विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल

आप रोज रात में चेहरे पर गुलाबजल में विटामिन ई मिक्स करके लगाएं। इससे चेहरे का रूखापन दूर होता है। साथ ही आपकी स्किन मुलायम और चमकदार होती है। इसे आप हर रोज रात में सोने से पहले फेस पर अप्लाई करते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी स्किन पर कसाव आएगा बल्कि कील मुंहासे और पिंपल की भी समस्या से निजात मिल सकती है।

एलोवेरा जेल और गुलाब जल

एलोवेरा त्वचा को ठंडक और आराम देता है, साथ ही यह स्किन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करने में मदद करता है। ऐसे में आप गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिक्स करके चेहरे पर लगाते हैं, त्वचा में चमक आएगी और भरपूर पोषण भी मिलेगा

हल्दी और गुलाब जल

गुलाबजल में आप हल्दी भी मिलाकर लगा सकते हैं. इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को बेदाग रखने में मदद करते हैं। 1 चुटकी हल्दी का पेस्ट बनाकर आप फेस पर लगाते हैं तो इससे पिंपल और मुंहासे की भी परेशानी दूर होगी।

शहद और गुलाबजल

एक चम्मच शहद और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा और यह त्वचा को हाइड्रेट करेगा.

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर