गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लंबे समय तक हाथों की स्किन को रखना चाहते हैं खूबसूरत और चमकदार, तो इन बातों का रखें खास ध्यान?

None 2025-01-14 22:25:19
लंबे समय तक हाथों की स्किन को रखना चाहते हैं खूबसूरत और चमकदार, तो इन बातों का रखें खास ध्यान?

(Shah Times)घर में महिलाओं को पूरे दिन बहुत से ऐसे काम करने पड़ते हैं, जिनसे स्किन रखी और बेजान हो जाती है। क्योंकि घर के काम जैसे बर्तन साफ करना, साफ सफाई करना, कपड़े धोना आदि ऐसे होते हैं जिनसे हाथों की स्किन डल होने लगती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर हम अपने हाथों को लंबे समय तक खूबसूरत और अच्छा बनाए रख सकते हैं। आईए जानते हैं क्या है वह उपाय?

ज्यादातर महिलाएं चेहरे और स्किन केयर पर पूरा ध्यान देती हैं लेकिन हाथों को नजरअंदाज कर देती हैं। जबकि हाथों से दिन भर काम करने के कारण उन्हें स्किन केयर की ज्यादा जरूरत होती है। यही कारण है कि हाथों की खूबसूरती धीरे -धीरे कम होने लगती है। महिलाओं को पूरे दिन में कई बार बर्तन धोने से लेकर, कपड़े धोने और साफ सफाई के काम करने पड़ते हैं इन सभी कामों के कारण हाथों की स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। इसके कारण हाथ की स्किन खराब होने लगती है और समय से पहले ही वे बूढ़े नजर आने लगते हैं।

खासकर ठंड में मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में ठंडे पानी में काम करने का असर हाथों के स्किन पर बहुत ज्यादा पड़ता है। यहां तक कि हाथों पर सूजन भी आ जाता है। हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखकर हाथों को लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बनाया रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से ठंड के मौसम में आप अपने हाथों को मुलायम और खूबसूरत बना सकते हैं।

बार-बार बर्तन धोने से बचें

ठंड के मौसम में हाथों के रूखे और बेजान होना बर्तन धोना भी एक सबसे बड़ा कारण है। बर्तन धोने के लिए यूज किए जाने वाले डिश वॉशर में कैमिकल होता है, जिसका असर हाथों की स्किन पर पड़ता है। कोशिश करें SLS फ्री और महक वाले डिश वॉशर का यूज किया जाए। इससे हाथ कम रूखे होंगे। इसके साथ ही बार बार बर्तन धोने से भी बचें। बार बार बर्तन धोने की जगह एक दिन में दो बार बर्तन धोने से भी हाथों की स्किन को नुकसान कम पहुंचेगा। दिन में कई बार बर्तन धोने से स्किन को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। बर्तन साफ करने के तुरंत बाद हाथों पर अच्छी क्वालिटी के हैंडवॉश से साफ करें और माइश्चराइजर अप्लाई करें।

ज्यादा गर्म पानी में हाथ धोने से बचें

हमारी स्किन के लिए ज्यादा ठंडा और ज्यादा गर्म पानी नुकसानदायक होता है। जिसके कारण आपको ठंड के मौसम में बर्तन साफ करने के लिए बहुत अधिक गर्म पानी के यूज से बचना चाहिए। गर्म पानी से हाथों के स्किन को ज्यादा नुकसान होता है और वे रूखे और कठोर हो सकते हैं। ठंडा पानी का भी यूज करना अच्छा नहीं होता है। बेहतर होगा कि बर्तन साफ करने के लिए गुनगुने पानी का यूज किया जाए।

रात को सोने से पहले करें मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल?

रात के समय जब हम सोते हैं तो बॉडी खुद को रिपेयर करती है। इस समय स्किन भी रिपेयर होती है। इस प्रोसेस में हेल्प करने के लिए सोने से पहले हाथों पर अच्छी तरह से माइश्चराइजर अप्लाई करना चाहिए। इसके लिए घरेलू उपायों की भी मदद ली जा सकती है। सरसों तेल को गर्म कर मसाज करना, हनी और एलोवेरा, कोकोनट ऑयल से मसाज इसमें फायदेमंद साबित हो सकता है।

कुछ जरूरी बातों का भी रखें ध्यान?

हाथों को सॉफ्ट और ब्यूटीफुल बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ठंड के मौसम में हाथों को बार-बार पानी में डालने से बचें, दिन में दो या तीन बार अच्छी तरह से माइश्चराइजर अप्लाई करें। रेगुलर मैनीक्योर करवाने से भी हाथों की खूबसूरती बनाए रखने में मदद मिलती है। ज्यादा ठंड होने पर हैंड ग्लव्स का यूज करना चाहिए। ऐसा करने से आपके हाथों की खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहेगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर