गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अगर आपका बच्चा भी हो रहा है मोटापे का शिकार तो हो जाइए सावधान

None 2024-08-04 11:40:09
अगर आपका बच्चा भी हो रहा है मोटापे का शिकार तो हो जाइए सावधान

एक एक्टिव और केयरिंग पेरेंट होने के नाते हर माता पिता को बच्चो को ओबेसिटी से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।

~Neelam Saini

(शाह टाइम्स)। कुछ बच्चो की कम उम्र से लाइफस्टाइट खराब हो जाए तो मोटापा या ओबेसिटी की समस्या का वह बहुत आसानी से शिकार हो जाते है। कभी-कभी तो माता-पिता इसे छोटी-मोटी समस्या समझकर ऐसे ही छोड़ देते है। लेकिन इसका प्रभाव बहुत घातक साबित हो सकता है।

दरअसल इस बीमारी में बच्चे फूलते चले जाते हैं। बेडोल तो दिखते ही हैं सुस्त भी हो जाते हैं। ये सुस्ती शरीर को इस कदर आलसी बना देती है कि उसके बाद बीमारियां भी शरीर को घर बनाने लगती हैं। ये अवस्था अक्सर इतनी गंभीर होती है कि बच्चे के लिए परिस्थितियां घातक भी हो सकती हैं। एक एक्टिव और केयरिंग पेरेंट होने के नाते हर माता पिता को बच्चो को ओबेसिटी से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।जिसके लिए सिर्फ कुछ बातों का ख्याल रखना ज़रूरी है।

खाने पर कंट्रोल रखें

अगर आपको लग रहा है कि आपका बच्चा पहले जैसा एक्टिव नहीं रहा। उसका वजन अब तेजी से बढ़ रहा है तो जल्द से जल्द उनकी ईटिंग हैबिट्स को बदल दें। बच्चे को जंक फूड, ज्यादा बटर वाली चीजों से दूर रखें। उसकी डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और फाइबर शामिल करें। उसे लगातार हेल्दी खाना खिलाने की कोशिश करें।

फिजिकल एक्टिविटी करवाए

बच्चे अगर बहुत लेजी या सुस्त होते जा रहे तो उन्हें फिजिकल एक्टिविटी कराने पर ध्यान दें। जितना घर में बैठे रहेंगे और खाते रहेंगे वजन उतना ही तेजी से बढ़ेगा, इसलिए ये जरूरी है कि बच्चे को उसकी कैपेसिटी के अनुसार थोड़ी एक्सरसाइज अवश्य करवाएं और धीरे धीरे वर्कआउट का समय बढ़ाते जाएं।

बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दे

अक्सर बच्चे टीवी देखते हुए खाना खाते हैं। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो टेस्टी फूड के चक्कर में अनहेल्दी खाना खाते हैं और मोबाइल या टीवी में व्यस्त रहते हैं। इस आदत से भी बच्चों का वजन बढ़ता है। सबसे जरूरी है कि बच्चे को खाने के समय डाइनिंग टेबल पर आने और खाने पर ध्यान देने का जोर दें। रात में देर से सोने और सुबह देर तक सोने जैसी आदतें बदल दें।

इन चीजों का सेवन करें

छोटे हो या बड़े रात में सभी को हमेशा हल्का खाना लेना चाहिए। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रात के खाने में ज्वार का चीला, ओट्स के साथ 15 ग्राम कसा पनीर ले सकते हैं। वेजिटेबल उपमा, तवा पनीर, फ्राईड या भुनी हुई सब्जियां, वेजिटेबल इडली, चिया के बीज का हलवा और सब्जियों के साथ रागी के आटे की रोटी भी फायदमेंद होती है। एक बात और खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर