गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आईएचसी दुबई का निवेश अदानी की वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला

None 2023-10-04 11:18:36
आईएचसी दुबई का निवेश अदानी की वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला

अहमदाबाद । अरबपति गौतम अदानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अदाणी समूह (Adani Group) ने अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) में अपने निवेश को बढ़ाने के दुबई (Dubai) की कंपनी आईएचसी (IHC) के फैसले पर खुशी जताते हुए मंगलवार को कहा कि यह निवेश नए-नए कारोबारों , विशेष कर टिकाऊ बुनियादी ढांचे के विकास जैसे क्षेत्र में अदाणी समूह (Adani Group) की विश्व स्तर पर अग्रणी भूमिका की बढ़ती पहचान को दर्शाता है।

समूह के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां कहा कि एईएल में हिस्सा बढ़ाने का एचसीएल का कदम ‘नए व्यवसायों को बढ़ावा देने, विशेष रूप से टिकाऊ बुनियादी ढांचे, वैश्विक विमानन बुनियादी ढांचे के विकास और स्वच्छ ऊर्जा की ओर न्यायसंगत संक्रमण की दिशा में वैश्विक स्तर पर एईएल की अगुवाई की स्थिति की पहचान को और अधिक मजबूत करता है।’

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

प्रवक्ता ने कहा,“हम आईएचसी की बढ़ी हुई हिस्सेदारी को हमारी मजबूत पूंजीगत व्यय योजनाओं, प्रशासन और पारदर्शिता के जोरदार समर्थन के रूप में देखते हैं। आईएचसी के साथ यह अंतर-पीढ़ीगत संबंध भारत की गतिशील विकास क्षमता को अच्छी तरह से दर्शाता है और हमारे हितधारकों को पर्याप्त रिटर्न प्रदान करता है।”

गौरतलब है कि अबू धाबी स्थित आईएचसी कैपिटल होल्डिंग एलएलसी ने एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5% से ऊपर कर ली है। आईएचसी शाखा ग्रीन विटैलिटी आरएससी लिमिटेड (Green reen vitality RSC Limited ) ने अपनी सहायक कंपनियों ग्रीन एंटरप्राइजेज इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी लिमिटेड और ग्रीन एनर्जी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग आरएससी लिमिटेड के साथ भारतीय कम्पनी में और 0.06% हिस्सेदारी हासिल की, जिससे अहमदाबाद मुख्यालय वाली कंपनी, एईएल में उनकी संयुक्त हिस्सेदारी 5.04 प्रतिशत हो गई है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर