गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाए

None 2023-09-07 09:44:38
7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाए

जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने 1701 में फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने 1812 में रूसी सेना को पराजित किया।

अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 1813 में ‘अंकल सैम’ संबोधन का प्रयोग किया गया।

ब्राजील ने 1822 में पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन 1860 में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलिया में 1902 को भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना 1906 में हुई।

अमेरिका के न्यू जर्सी में 1921 को पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

विएना में इंटरपोल की स्थापना 1923 में हुई।

फिलियो टेलर ने 1927 में पूर्णतः इलेक्ट्राणिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

फिनलैंड में 1929 को नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।

लंदन में 1931 को गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।

द्वितीय विश्वयुद्ध में 1940 को जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाइ की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर बमबारी आरंभ कर दी।

टेक्सास के ह्यूस्टन में 1943 को एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत

निखिता खुर्स्चियो 1953 में सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की सचीव चुनी गईं।

इथोपिया ने 1977 में सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा 1979 को स्थापित खेल और मनोरंजन केबल

चैनल इ.एस.पी.एन. ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।

विशप डेस्मंड टूटू 1986 में नोबेल पुरस्कार जीतने के पश्चात 2 वर्ष के लिए केपटाउन के पहले काले आर्च विशप बने।

अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 1998 को 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।

खगोलविदों ने 2008 में हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल के अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

भारत के पंकज आडवाणी ने 2009 में विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।

55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को 2009 में मिला।

रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के 2011 में उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से

22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई।

7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का जन्म 1826 में हुआ।

संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का जन्म 1887 को हुआ था।

बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री टोडर ज़िकोव का जन्म 1911 को हुआ था।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का जन्म 1917 को हुआ था।

ब्रिटिश लेखक, निर्माता और अभिनेता डेविड क्रॉफ्ट का जन्म 1922 को हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म 1933 को हुआ था।

प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का जन्म 1934 को हुआ था।

मलयालम फ़िल्म अभिनेता ममूटी का जन्म 1948 को हुआ था।

प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक अनिल चौधरी का जन्म 1950 को हुआ था।

अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म 1963 को हुआ था।

7 सितंबर को हुए निधन

जैरे के राष्ट्रपति रहे मोबुतु सेस सीको का निधन 1997 को हुआ था।

स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का निधन 1998 को हुआ था।

त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का निधन 2013 को हुआ था।

7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
श्री कृष्ण जन्माष्टमी
चेहल्लुम
ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस
कनाडा और अमेरिका में मजदूर दिवस

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर