गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रायबरेली के 28 गांवों में होली पर है मातम मनाने की परंपरा, जानें पूरी कहानी

None 2025-03-12 15:42:17
रायबरेली के 28 गांवों में होली पर है मातम मनाने की परंपरा, जानें पूरी कहानी

रायबरेली (Raebareli) के डलमऊ इलाके के 28 गांवों के लोग होली के तीन दिन बाद होली खेलते हैं. इन गांवों में मातम मनाया जाता है. ये परंपरा 700 साल पुरानी है. होली के दिन राजा डल की बलि देने की वजह से मातम मनाने की परंपरा आज भी चली आ रही है

रायबरेली (शाह टाइम्स) देशभर में होली धूमधाम से मनाई जाएगी उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में एक इलाका ऐसा भी है, जहां लोग होली के दिन रंग और गुलाल नहीं फेंकते होली के दिन जहां लोग रंगों की बौछार का आनंद लेते हैं, वहीं रायबरेली के डलमऊ के 28 गांवों में होली के दिन मातम मनाया जाता है. इन गांवों के लोग होली के त्योहार के तीन दिन बाद होली खेलते हैं.

700 साल पुरानी है परंपरा
नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ ने बताया कि डलमऊ में होली के दिन 28 गांवों में मातम मनाया जाता है. यह 700 साल पुरानी परंपरा है। होली के दिन राजा डलदेव के बलिदान के कारण शोक की परंपरा आज भी चली आ रही है। उन्होंने बताया कि 1321 ई. में राजा डलदेव होली मना रहे थे। इस दौरान जौनपुर के राजा शाह शर्की की सेना ने डलमऊ के किले पर हमला कर दिया। राजा डलदेव 200 सैनिकों के साथ युद्ध करने के लिए मैदान में कूद पड़े। शाह शर्की की सेना से युद्ध करते हुए पखरौली गांव के पास राजा डलदेव शहीद हो गए।

घटना की हो जाती हैं यादें ताजा
इस युद्ध में राजा डलदेव के 200 सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। जबकि, शाह शर्की के दो हजार सैनिक मारे गए। डलमऊ तहसील क्षेत्र के 28 गांवों में होली आते ही उस घटना की यादें ताजा हो जाती हैं। युद्ध में राजा के बलिदान के कारण आज भी 28 गांवों में तीन दिन का शोक मनाया जाता है। रंगों का त्योहार आते ही डलमऊ की ऐतिहासिक घटना की याद ताजा हो जाती है, जिसके कारण लोग होली का आनंद नहीं ले पाते और गम में डूबे रहते हैं।

https://shahtimesnews.com/in-6-hours-you-do-not-have-a-loss-of-18000-crores-in-indusind-bank/
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर