गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ससुराल वालो ने अरशद नदीम को गोल्ड जीतने पर भेट की भैंस

None 2024-08-12 16:58:08
ससुराल वालो ने अरशद नदीम को गोल्ड जीतने पर भेट की भैंस

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अरशद नदीम को काफी इनामों से नवाजा जा रहा है। इसी दौरान उन्हें ससुराल से भी एक गिफ्ट मिली है, जो कि एक भैंस है।

Gopi saini

शाह टाइम्स। पेरिस ओलंपिक में हुए जैवलिन थ्रो इवेंट में अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही वो इस खेल के नए ओलंपिक चैंपियन बने। ओलंपिक चैंपियन बनकर अरशद पाकिस्तान लौटे तो उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। वो अपने घर, अपने गांव गए तो वहां भी उनके स्वागत में कोई कमी नहीं दिखी। लेकिन, हैरानी तब हुई जब ससुराल वालों की तरफ से उन्हें गोल्ड मेडल जीतकर लाने की खुशी में भैंस भेंट की गई।

ससुर जी ने अरशद नदीम को गिफ्ट की भैंस

अरशद नदीम के पाकिस्तान पहुंचने से पहले से ही उन पर इनामों की बौछार होने लगी थी। जिस किसी से जो हो पा रहा था, वो अपने चैंपियन खिलाड़ी को देने की घोषणा कर रहा था। अब जब सारी दुनिया दामाद जी को तोहफे दिए जा रही हो तो भला ससुर जी कैसे पीछे रहते। ऐसे में उन्होंने गांव के परिवेश और परंपरा से मेल खाते हुए अपने दामाद को भैंस गिफ्ट करने का फैसला किया।

गांव में भैंस गिफ्ट करना सम्मानजनक

अरशद नदीम ने भैंस गिफ्ट करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना बहुत मूल्यवान और सम्मानजनक माना जाता है।

ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम

अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। इसी खेल में भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर