गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सर्वदलीय बैठक में सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, विपक्ष ने पूछे तीखे सवाल, एकजुट दिखा पूरा देश

None • 2025-04-24 23:20:20
सर्वदलीय बैठक में सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, विपक्ष ने पूछे तीखे सवाल, एकजुट दिखा पूरा देश

पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने मानी चूक। विपक्ष ने पूछे सवाल, सभी दलों ने एकजुटता दिखाई और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पहलगाम आतंकी हमला: सर्वदलीय बैठक में दिखी एकजुटता, सरकार ने मानी सुरक्षा में चूक

नई दिल्ली, (Shah Times)।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार, 24 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता गहराई।

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सरकार ने मानी चूक, रिजिजू बोले: "पता लगाएंगे कहां गलती हुई"

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने प्रेस को बताया कि सरकार ने हमले के संबंध में सुरक्षा में चूक को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा:

“जहां घटना घटी, वह मेन रोड से काफी अंदर था। सब कुछ सही होते हुए भी एक चूक हुई है और हम इसकी जांच करेंगे।”

रिजिजू ने कहा कि सभी दलों को विस्तृत जानकारी दी गई और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए उचित प्रबंधन की योजना बनाई गई है।

राहुल गांधी ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक के दौरान सुरक्षा को लेकर कई अहम सवाल उठाए। उन्होंने पूछा:

  • जब यह हमला हुआ, उस समय वहां सुरक्षा बल क्यों मौजूद नहीं थे?
  • सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इनपुट क्यों नहीं था?

इन सवालों पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया।

विपक्ष ने दिया सरकार को समर्थन, रखे अहम सुझाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा:

“यह राष्ट्रीय संकट है। सभी पार्टियों ने मिलकर तय किया है कि सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम साथ हैं।”

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी आतंकियों की निंदा करते हुए सुझाव दिया कि:

  • केंद्र सरकार आतंकी संगठनों को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत कार्रवाई करे।
  • CRPF की तैनाती और त्वरित प्रतिक्रिया में देरी को लेकर सवाल उठाए।

बैठक में रखी गई कुछ अहम बातें

  • मीटिंग की शुरुआत में मृतकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
  • IB और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जानकारी दी।
  • बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई — किसी भी दल ने आरोप-प्रत्यारोप से बचते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

सर्वदलीय बैठक से क्या संदेश गया?

इस बैठक से स्पष्ट संदेश गया है कि देश आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी दलों ने आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सरकार ने सुरक्षा चूक को स्वीकार कर यह संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में रणनीति और सुरक्षा ढांचे में बड़े सुधार किए जाएंगे।

https://youtube.com/shorts/TCqPevJ4p1A?si=1Id_-NF5q1MahNsK

#PahalgamAttack #AllPartyMeeting #TerrorAttack #KirenRijiju #RajnathSingh #RahulGandhi #Owaisi #Kashmir #Terrorism

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर