शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मायावती ने शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर राजनीति की निंदा

None 2024-09-06 11:41:00
मायावती ने शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने पर राजनीति की निंदा
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महापुरुषों के किसी भी मामले में सकारात्मक सोच रखनी चाहिये और इसकी आड़ मे राजनीति से बचना चाहिये।


लखनऊ ,(Shah Times) । महाराष्ट्र के राजकोट किले में बीते माह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में राजनीति की भर्त्सना करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महापुरुषों के किसी भी मामले में सकारात्मक सोच रखनी चाहिये और इसकी आड़ मे राजनीति से बचना चाहिये।


मायावती ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया “ किसी भी समुदाय व धर्म से जुड़े राजा, महाराजाओं, सन्तों, गुरूओं व महापुरूषों के किसी भी मामले में नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच रखनी चाहिये तथा इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। ”
उन्होने कहा “ इनकी मूर्तियों को लगाने व नाम रखने आदि का भी इस्तेमाल, सकारात्मक नजरिये से होना चाहिये, ना कि इनकी आड़ में किसी भी प्रकार का द्वेष पूर्ण व राजनीतिक स्वार्थ छिपा होना चाहिये। जो अब देखने के लिए मिल रहा है। अति दुर्भाग्यपूर्ण।.”
बसपा अध्यक्ष ने कहा “ महाराष्ट्र की तरह अन्य किसी भी राज्य में खुद मूर्ति गिरने पर, सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिये, ना कि इसकी आड़ में कोई राजनीति होनी चाहिये, तो यही बेहतर होगा।”
गौरतलब है कि 26 अगस्त को तेज हवाओं के कारण छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढह गई थी। इस मामले में वांछित मूर्तिकार जयदीप आप्टे को ठाणे जिले के पड़ोसी कल्याण शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस घटना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विवाद को जन्म दिया, विपक्षी दलों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करनी शुरू कर दी।

https://twitter.com/Mayawati/status/1831876088697631195?t=9UhK1KR6I45dU91lR9S4Ew&s=19


आप्टे की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा “ जो लोग हमारी सरकार के आलोचक थे उन्हें अब अपना मुंह बंद कर लेना चाहिए। यह सच है कि पुलिस ने जयदीप आप्टे को गिरफ्तार करने में थोड़ा समय लगाया लेकिन पुलिस ने अपना काम किया।”
गौरतलब है कि 28 फीट की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिसंबर 2023 को सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर