गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार देश में बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगी

None 2024-06-05 08:22:15
तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार देश में बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगी

लोकसभा चुनावों और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ

नई दिल्ली, (Shah Times) । लोकसभा चुनावों और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  कहा कि तीसरे कार्यकाल में राजग सरकार देश में बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगी और वह देश से गरीबी और हर प्रकार के भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पबद्ध है।

नरेन्द्र मोदी ने आज रात करीब सवा आठ बजे भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे जहां उनका बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने किया। भाजपा अध्यक्ष ने मोदी का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

https://youtu.be/Hyj65VbkRcU?si=nLG5lvi0DZTu3wC6

भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा के स्वागत उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री  मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले देश की 140 करोड़ जनता, चुनाव आयोग, सुरक्षा बलों को लोकतंत्र के इस सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया का सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के योगदान के बिना लोकतंत्र का यह महायज्ञ सफल नहीं पा सकता। उन्होंने जम्मू कश्मीर के मतदाताओं द्वारा रिकॉर्ड मतदान करने के लिए भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “आज की ये विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है, ये विकसित भारत के प्रण की जीत है, ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है, ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।”उन्होंने इसे भाजपा एवं राजग के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार, दो कार्यकाल के बाद लगातार तीसरी बार वापस आयी है। यही नहीं, लोकसभा चुनाव के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों में चारों राज्यों में राजग की सरकारें पूर्ण बहुमत प्राप्त करके आयीं हैं और वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा, “छह दशक बाद, देश के मतदाताओं ने एक नया इतिहास रचा है, छह दशक बाद किसी गठबंधन को, राजग को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। जनता-जनार्दन के साथ विश्वास का ये अटूट रिश्ता लोकतंत्र की बहुत बड़ी शक्ति है। आपका आशीर्वाद, नए उत्साह, नए उमंग के साथ काम करने की हमारी ऊर्जा है।”उन्होंने कहा कि दस वर्ष पहले देश ने बदलाव के लिए हमें जनादेश दिया था। वो समय था, जब देश निराशा की गर्त में डूब चुका था।

Prime Minister Narendra Modi

हमें ‘फ्रेजाइल फाइव’ यानी दुनिया की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक जैसे शब्दों से नवाजा जाता था, हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी रहती थीं, देश की युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर आशंकित हो गई थी। तब देश ने हमें निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया, काम किया।श्री मोदी ने कहा, “2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने दोबारा प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद राजग का दूसरा कार्यकाल विकास और विरासत की गारंटी बन गया। 2024 में इसी गारंटी के साथ हम जन-जन का आशीर्वाद लेने देश के कोने-कोने में गए। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद राजग को मिला है, मैं उसके सामने विनय भाव से नतमस्तक हूं।”उन्होंने कहा, “आज का यह पल, निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था, लेकिन सच मानिए देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों-बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं पूरे देश में जहां-जहां भी गया माताओं-बहनों-बेटियों ने अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया। महिलाओं के वोटिंग के रिकॉर्ड भी टूट गये।” उन्होंने कहा कि बीते दस साल में देश ने बहुत बड़े फैसले लिये हैं और हमने कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति दिखायी है।

दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।उन्होंने कहा कि हमारे काम में राष्ट्रहित एवं जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखा गया। आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। हमें भारत को हर प्रकार से आत्मनिर्भर बनाना है। हमारे सामने एक महान संकल्प है - विकसित भारत के निर्माण का। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद हमारा हौसला और संकल्प को मजबूत बना रहा है।श्री मोदी ने कहा, “हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है। मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता को कहूंगा, आपकी मेहनत, इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा। हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे।

”प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की प्राथमिकताओं का खुलासा करते हुए कहा, “तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है। राजग सरकार की प्रतिबद्धता समाज के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास की रही है। 10 वर्ष में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा ना हो जाये।” उन्होंन महिलाओं और युवाओं के लिए रोज़गार स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने तथा किसानों को हर प्रकार से आत्मनिर्भर बनाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाला युग हरित युग होगा। सरकार की नीति प्रगति, प्रकृति एवं संस्कृति की है। हरित उद्योग, हरित ईंधन के साथ भारत को सबसे आगे ले जाने का लक्ष्य है।

मोदी ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता के लिए हम विश्व बंधु के रूप में काम कर रहे हैं। भारत को 21 वीं के एक मजबूत स्तंभ बनाने के लिए भ्रष्टाचार पर लगातार तेज प्रहार करने होंगे। डिजीटल इंडिया और तकनीक ने भ्रष्टाचार के रास्ते को बंद कर दिया है। पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिनों दिन कठिन होती जा रही है।..लोग निर्लज्जता से भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं।.. तीसरे कार्यकाल में राजग की सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।”प्रधानमंत्री ने भाजपा एवं राजग के दलों के कार्यकर्ताओं का राजनीति में सेवा भाव का प्रमुखता देने का आह्वान किया और समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों से संवाद एवं संपर्क बनाये रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और संविधान हमारा मार्गदर्शक है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर